Search

रांचीः डोरंडा में देर रात हुई गोलीबारी, तीन घायल, एक ही हालत गंभीर

Ranchi: राजधानी रांची के डोरंडा थाना क्षेत्र के बेलदार मुहल्ले में शुक्रवार की देर रात ताबड़तोड़ गोलीबारी हुई है. इस घटना में तीन लोग घायल हुए है. एक को छाती में गोली मारी गई है, जिसकी स्थिति गंभीर बतायी जा है. स्थानीय लोगों के अनुसार करीब एक दर्जन राउंड फायरिंग हुई है. घटना की जानकारी मिलने के बाद डोरंडा पुलिस बेलदार मुहल्ला पहुंची. पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए पुलिस ने रिम्स में भर्ती कराया है. पुलिस की एक टीम अपराधियों को पकड़ने में लगी हुई है.  [caption id="attachment_1027409" align="aligncenter" width="283"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2025/03/doranda-1.jpeg">

class="size-full wp-image-1027409" src="
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2025/03/doranda-1.jpeg"

alt="" width="283" height="159" /> घटना की जानकारी मिलने के बाद डोरंडा पुलिस पहुंची[/caption] अंधाधुन फायरिंग में जिन्हें गोली लगी है, उनका नाम इमरान, तबरेज और नदीम बताया जा रहा है. सभी का इलाज रिम्स में चल रहा है. घटना के बाद बेलदार मुहल्ला में दहशत का माहौल है. घटना के संबंध में बताया जा रहा हैं कि शुक्रवार की देर शाम पुरानी रंजिश की वजह से दो गुटों के बीच लड़ाई हुआ था. इस दौरान स्थानीय लोगों ने एक अपराधी किस्म के युवक की पिटाई कर दी थी. [caption id="attachment_1027410" align="aligncenter" width="283"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2025/03/doranda-2.jpeg">

class="size-full wp-image-1027410" src="
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2025/03/doranda-2.jpeg"

alt="" width="283" height="159" /> घटनास्थल पर गिरने खून के निशान[/caption] पुलिस को संदेह है कि शाम की घटना की वजह से ही देर रात गोलीबारी की घटना हुई है. गोलीबारी करने वाले अपराधी इलाके के कुख्यात अपराधी के गुर्गे बताये जा रहे है. 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//