Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Ranchi : निगम की 5 विकास योजनाओं का शुभारंभ, जलाशयों की सफाई के लिए उतरी आधुनिक मशीन

  • मेयर रोशनी खलखो ने शहर में सड़क-नाली निर्माण, स्वच्छता व जनसुविधाओं पर दिया जोर

Ranchi : नगर निगम ने जून माह में शहर के विकास कार्यों और स्वच्छता अभियान को गति देते हुए सड़क, नाली और जलनिकासी से जुड़ी पांच महत्वपूर्ण परियोजनाओं की शुरुआत की है. शहर के नदी-तालाबों की सफाई के लिए अत्याधुनिक एम्फीबियस ड्रेन मास्टर मशीन को भी सेवा में उतारा गया. इस दौरान मेयर रोशनी खलखो ने नागरिकों से शहर को स्वच्छ रखने में सहयोग की अपील की.

इसे भी पढ़ें...

 

9 जून को वार्ड-1 और वार्ड-2 में तीन विकास योजनाओं का शिलान्यास किए. इनमें द्वारिका विहार सोसाइटी में पीसीसी सड़क का नवीनीकरण, आरसीसी नाली और पेवर ब्लॉक निर्माण, ब्रह्मचारी नगर में पीसीसी सड़क एवं आरसीसी नाली और वार्ड-2 में ट्रेड फ्रेंड्स शॉप के पीछे विभिन्न गलियों की सड़कों के सुधार कार्य शामिल हैं.

 

10 जून को रांची नगर निगम ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (सीसीएल) के सीएसआर मद से खरीदी गई अत्याधुनिक एम्फीबियस ड्रेन मास्टर मशीन का उद्घाटन किए गए. मेयर रोशनी खलखो और डिप्टी मेयर नीरज कुमार ने हरमू नदी में मशीन को हरी झंडी दिखाकर सफाई अभियान की शुरुआत की.
 

15 जून को झारखंड हॉस्टल ऑनर्स एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने मेयर से मुलाकात कर उनके स्वच्छ भारत-स्वच्छ रांची अभियान का समर्थन किया. प्रतिनिधिमंडल ने नगर निगम को 150 झाड़ू और 20 डस्टबिन भेंट किए. इस दौरान संगठन के कई पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित रहे.


16 जून को वार्ड-30 के आर्यपुरी क्षेत्र में आरआरपी सिंह के आवास और पानी टंकी के पास से पॉपुलर नर्सिंग होम तक आरसीसी नाली एवं पुलिया निर्माण कार्य का शिलान्यास रांची विधायक सीपी सिंह और मेयर ने संयुक्त रूप से किया. कार्यक्रम में डिप्टी मेयर नीरज कुमार, वार्ड-30 की पार्षद सोनी देवी और स्थानीय लोग मौजूद रहे.


इसके बाद 26 जून को वार्ड-13 में दो नई योजनाओं की शुरुआत हुई. इनमें सुषमा आरती के घर के पीछे से सफायर अपार्टमेंट तक आरसीसी नाली निर्माण और श्री रामहरि गार्डन के समीप मकचुंद टोली में आरसीसी नाली एवं स्लैब निर्माण कार्य शामिल हैं.

 

मेयर रोशनी खलखो ने कहा कि नगर निगम का उद्देश्य शहर में बेहतर आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना, जलनिकासी व्यवस्था को मजबूत बनाना और स्वच्छता को जनआंदोलन का रूप देना है. उन्होंने कहा कि सड़क, नाली और जलाशयों के संरक्षण से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाया जा रहा है, ताकि शहरवासियों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही