Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची : एसएस मोटोजेन में टाटा नेक्सॉन कार के नये मॉडल की लांचिंग

Advertisement
Advertisement
Ranchi : अरगोड़ा में डिबडीह पुल के पास टाटा मोटर्स के व्यक्तिगत वाहनों के अधिकृत विक्रेता एसएस मोटोजेन में बुधवार को टाटा नेक्सॉन कार के नये मॉडल उतारे गये. मुख्य अतिथि सीजीडी गेल (इंडिया) लिमिटेड के महाप्रबंधक एस अंगामुथु व मुख्य प्रबंधक (विपणन)  शिव प्रसाद दीक्षित मौके पर उपस्थित रहे. उन्होंने द्वीप प्रज्वलित कर अन्य गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति में टाटा नेक्सॉन कार के नये मॉडल की लांचिंग की और विक्रय हेतु उपलब्ध कराया. कहा कि भारतीय बाजार में टाटा मोटर्स की कारों का व्यक्तिगत वाहनों की श्रेणी में लोगों की पहली पसंद रही है. टाटा नेक्सॉन कार अब नयी खुबियों के साथ नये रूप में बाजार में आयी. टाटा मोटर्स को यह आशा है कि सुरक्षा और तकनीक के आधार पर यह भारतीय मानकों के अनुरूप खरा उतरेगी. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/09/27r-272x181.jpg"

alt="" width="272" height="181" />

नये कलेवर और रंगों में उपलब्ध

एसएस. मोटोजेन, डिबडीह, अरगोड़ा के महा प्रबंधक संजय तिवारी ने नयी नेक्सॉन के बारे में कहा कि यह पुरानी नेक्सॉन की तुलना में अतिरिक्त सुरक्षा मानकों के साथ नये कलेवर और रंगों में उपलब्ध है. उन्होंने यह भी बताया कि त्योहारी मौसम में नयी नेक्सॉन कार की बुकिंग जोरों पर है. नये वाहनों को लेने का विचार जो लोग कर रहे हैं, उनके लिए नेक्सॉन एक अच्छा विकल्प हो सकता है. इसे भी पढ़ें – रांची">https://lagatar.in/ranchi-kishore-minister-once-again-becomes-the-president-of-the-chamber/">रांची

: किशोर मंत्री एक बार फिर बने चैंबर के अध्यक्ष
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही