Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची : 13 अक्टूबर को झारखंड महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के ट्रॉफी और मैस्कट की लांचिंग, सीएम करेंगे अनावरण

Advertisement
Advertisement
Ranchi : 27 अक्टूबर से 5 नंवबर तक रांची में आयोजित झारखंड महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के ट्रॉफी का अनावरण और इसके मैस्कट की लांचिंग 13 अक्टूबर को दिन के 3.30 बजे प्रोजेक्ट भवन में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, विश्व हॉकी महासंघ के अध्यक्ष दातो तैयब इकराम व झारखंड के खेल मंत्री हफीजुल अंसारी के द्वारा की जायेगी. ट्रॉफी के अनावरण के बाद इस ट्रॉफी को 14 अक्टूबर से 26 अक्टूबर तक झारखंड के सभी जिलों में ट्रॉफी टूर कराया जायेगा. इस अवसर पर हॉकी इंडिया के अध्यक्ष डॉ. दिलीप तिर्की, एशिया हॉकी महासंघ के उपाध्यक्ष सह हॉकी इंडिया के महासचिव भोलानाथ सिंह तथा हॉकी इंडिया के कोषाध्यक्ष शेखर जे मनोहरण समेत कई गणमान्य अतिथि व खिलाड़ी उपस्थित रहेंगे.
इसे भी पढ़ें – डीसी">https://lagatar.in/dc-held-a-meeting-three-news-from-latehar-including-instructions-to-keep-an-eye-on-anti-social-elements-during-durga-puja/">डीसी

ने की बैठक, दुर्गा पूजा में असामाजिक तत्वों पर नजर रखने का निर्देश समेत लातेहार की तीन खबरें
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही