Search

रांची: लॉ एंड ऑर्डर पर सवाल- पेट्रोल पंप संचालकों ने रात में सेवा बंद करने की चेतावनी

Ranchi: राजधानी रांची में 24 मार्च की सीरिज में तीन पेट्रोल पंपों में हुई लूट की घटना ने लॉ एंड ऑर्डर पर सवाल खड़ा कर दिया है. अपराधियों ने मंगलवार की रात 12.00 बजे से लेकर 2.20 बजे तक रिंग रोड से लेकर खोलगांव रोड तक पेट्रोल व सीएनजी पंप पर लूट की, उसने पंप संचालकों को सकते में डाल दिया है. पेट्रोल पंप संचालकों ने घटना का विरोध करते हुए चेतावनी दी है कि अगर लॉ एंड ऑर्डर में सुधार नहीं हुआ, तो वह रात में पेट्रोल पंप को बंद कर देंगे.
 
अपराध का स्कैच AI द्वारा तैयार किया हुआ.

Uploaded Image

जानकारी के मुताबिक पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन साउथ छोटानागपुर की अपात बैठक बुधवार को बीआईटी मेसरा स्थित शुभम शिल्पी पेट्रोल पंप में हुई. बैठक के बाद एसोसिएशन की तरफ से बताया गया कि पेट्रोल पंपों पर लगातार हो रही लूट की घटनाओं से वह सभी आक्रोशित हैं. कर्मचारी डरे हुए हैं. यदि पुलिस पंप की सुरक्षा नहीं दे पाती है तो वह रात में पंप को बंद कर देंगे. 

एसोसिएशन की बैठक में नीरज भट्टाचार्य, विनोद रंजन, मानस सिन्हा, कमलेश सिंह, प्रमोद कुमार राहुल, इरफान खान, सुदीप तिग्गा, निपुण, अविनाश, पुनीत, प्रशांत व पंकज समेत कई पेट्रोल पंप संचालक उपस्थित थे. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही