Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची: न्याय की लडाई लड़ने वाले वकील अपनी सुरक्षा के लिए सड़क पर उतरे

Advertisement
Advertisement
Ranchi : रांची सिविल कोर्ट के वकीलों ने गुरुवार को रांची सिविल कोर्ट से अलवर्ट एक्का चौक तक पैदल मार्च निकाला. उसके बाद कोतवाली थाना का घेराव किया और वकील पर हमला करनेवाले की गिरफ्तारी की मांग की. यह विरोध प्रदर्शन बुधवार को सिविल कोर्ट में एडवोकेट पवन रंजन खत्री और गौरव सिन्हा के बीच हुई मारपीट मामले को लेकर किया गया. सैकड़ों की संख्या में रांची सिविल कोर्ट के वकील सड़क पर उतरे और सिविल कोर्ट में बुधवार को अधिवक्ता पवन रंजन खत्री पर हमले को लेकर विरोध जताया. इस बीच झारखंड लॉयर्स फोरम ने इस सिलसिले में सीएम हेमंत सोरेन  को प्रत्र लिखा है.

सरकार से अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट की मांग

जिला बार एसोसिएशन के महासचिव संजय कुमार विद्रोही ने कहा कि लोगों को न्याय दिलाने वाले वकील ही कोर्ट परिसर में सुरक्षित नहीं हैं. संजय विद्रोही ने सरकार से अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट की मांग की. उन्होंने कहा कि अधिवक्ता पर कोर्ट परिसर में ही हमला करना बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है.

सुनवाई के दौरान हुआ था विवाद

बुधवार को रांची सिविल कोर्ट में एक सुनवाई के बाद रांची जिला बार एसोसिएशन के संयुक्त सचिव, प्रशासन पवन रंजन खत्री के साथ मारपीट की गयी. फैमिली कोर्ट में गौरव सिन्हा और उसकी पत्नी सुगनू कुमारी के बीच भरण-पोषण के मामले की सुनवाई हो रही थी. सुगनू कुमारी की ओर से पवन अधिवक्ता हैं. इसी बीच किसी बात को लेकर अधिवक्ता पवन और क्लाइंट गौरव के बीच कहा-सुनी हो गई. देखते ही देखते पवन और गौरव के बीच विवाद बढ़ गया और उनके बीच धक्का-मुक्की शुरू हो गई. फिर गौरव और पवन के बीच मारपीट शुरू हो गई.

अधिवक्ता पवन रंजन खत्री का आरोप

घटना के बाद अधिवक्ता पवन रंजन खत्री ने इस संबंध में कोतवाली थाने में गौरव सिन्हा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी. पवन रंजन खत्री की तरफ से थाने में दिये गये आवेदन में कहा गया है कि बुधवार को सुगनू कुमारी और गौरव सिन्हा के बीच मध्यस्थता के लिए प्रधान न्यायाधीश के न्यायालय में हम पहुंचे थे. वह सुगनू को लेकर न्यायालय में दिन के करीब दो बजे पहुंचे. न्यायालय में सुनवाई शुरू हुई. पवन रंजन खत्री ने आरोप लगाया है कि इसी दौरान गौरव ने उन पर जान मारने की नीयत से हमला कर दिया. इस दौरान गौरव ने उनके गले से सोने की चेन और पॉकेट से दस हजार रुपये निकाल लिये. मारपीट की वजह से उन्हें काफी चोटें भी आयी हैं.

विरोध में रांची सिविल कोर्ट में न्यायिक कार्य बाधित रहा

घटना को लेकर गुरुवार को रांची सिविल कोर्ट में न्यायिक कार्य बाधित रहा. विरोध प्रदर्शन में काफी संख्या में वकील शामिल थे. कोर्ट परिसर में वकीलों के नहीं होने से रांची सिविल कोर्ट में न्यायिक कार्य वाधित रहा. इसे भी पढ़ें – RMC">https://lagatar.in/rmc-list-of-shopkeepers-of-naga-baba-khatal-ready-176-vegetable-and-45-fruit-vendors-will-get-shop/">RMC

: नागा बाबा खटाल के दुकानदारों की सूची तैयार, 176 सब्जी और 45 फल विक्रेताओं को मिलेगी दुकान
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही