Search

 
 
 

रांची: ई-रिक्शा चालक की बांधकर पिटाई करने वाला नायक गैंग का सरगना गिरफ्तार, पुलिस ने सड़क पर घुमाया

 
Ranchi: ई-रिक्शा चालक की बांध कर पिटाई करने वाला नायक गैंग के सरगना को पुलिस ने गिरफ्तार किया. फिर उसे पुलिस ने सड़क पर घुमाया. बता दें चार दिन पहले ई-रिक्शा चालक को बंधक बनाकर बेरहमी से पिटाई की गई थी,और उसका वीडियो बनाकर वायरल किया गया था. इस मामले में हिंदपीढ़ी के रहने वाले पीड़ित युवक जाहिद की शिकायत पर समीर उर्फ नायक, उसके गैंग के अन्य सात से आठ अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया था. घटना को अंजाम देकर आरोपी समीर फरार चल रहा था. एसएसपी को गुप्त सूचना मिली कि समीर राज्य से बाहर भागने की फिराक में है, और अभी अपने घर में छुपा हुआ है. इसके बाद कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोए के नेतृत्व में पुलिस की टीम में उसे गिरफ्तार कर लिया. इसे भी पढ़ें-Lagatar">https://lagatar.in/lagatar-impact-dc-took-action-how-the-records-came-into-the-hands-of-aftab-in-the-city-area-will-be-investigated-dclr-ordered-to-investigate/">Lagatar

Impact : DC ने लिया एक्शन, शहर अंचल में आफ़ताब के हाथ में रिकॉर्ड कैसे आये, इसकी होगी जांच, DCLR को जांच का आदेश
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही