Search

 
 
 

रांची: BAU में करियर पर व्याख्यान, ‘लीक से हटकर सोचें युवा’

 
Ranch: बिरसा कृषि विश्वविद्यालय में `बेहतर रोजगार क्षमता के लिए मुख्य योग्यताएं`  विषय पर व्याख्यान का आयोजन किया गया. राष्ट्रीय चावल अनुसंधान संस्थान, कटक(उड़ीसा) के सामाजिक विज्ञान प्रभाग के अध्यक्ष डॉ. जीएके कुमार ने छात्र-छात्राओं को बताया कि समय पर उचित निर्णय लेने की क्षमता करियर के लिए बहुत महत्वपूर्ण है. डिसीजन मेकिंग प्रोसेस में समस्या का विश्लेषण, सम्बद्ध पक्षों को सुनना, आवश्यक सूचना एकत्र करना, तार्किक आधार, समय प्रबंधन और संचार कौशल बहुत महत्वपूर्ण है. लोगों से निसंकोच मिलने-जुलने,  दो पक्षों में तालमेल बिठाने और डिप्लोमेसी का गुण भी जरूरी है. आगे बढ़ने और अपने अनुकूल स्थान बनाने के लिए पहल करने की क्षमता, एप्रोच में लचीलापन,  दूसरों को प्रेरित-प्रोत्साहित करने की क्षमता, रिस्क लेने का स्वभाव, तार्किकता और लीक से हटकर आउट आफ द बॉक्स थिंकिंग का गुण भी जरूरी है. इसे भी पढ़ें-पीएम">https://lagatar.in/before-modis-visit-the-party-engaged-in-increasing-the-bjp-in-santhal-hundreds-of-people-took-membership/">पीएम

मोदी के दौरे से पहले संथाल में कुनबा बढ़ाने में जुटी बीजेपी

नया करने की हो ललक- डॉ. जीएके कुमार

डॉ. जीएके कुमार ने कहा कि बेहतर नौकरी के लिए आत्मविश्वास से भरा होना, नेतृत्व क्षमता, करियर क्षेत्र और संभावनाओं के बारे में जानकारी होना आवश्यक है. वहीं बिरसा कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. ओंकार नाथ सिंह ने विद्यार्थियों से कहा कि जीवन में आगे बढ़ने के लिए कुछ नया जानने की प्रवृत्ति व्यक्तित्व में जरूर होनी चाहिए. इसलिए क्लास रूम में अपने शिक्षकों के समक्ष अपनी जिज्ञासा जरूर रखें, क्योंकि जो नहीं पूछते हैं उन्हें या तो सबकुछ आता है या कुछ भी नहीं आता.

करियर की संभावनाओं पर चर्चा 

राष्ट्रीय चावल अनुसंधान संस्थान से आए वैज्ञानिक डॉ. सुदीप्त पाल ने कृषि और संबद्ध विषयों में स्नातक, मास्टर और पीएचडी डिग्री रखने वाले लोगों के लिए सरकारी,  अद्धय सरकारी संगठनों, राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय शोध एवं अकादमिक संस्थानों, बैंक, वित्तीय संस्थानों, कारपोरेट सेक्टर और एनजीओ में करियर की संभावनाओं के बारे में बताया. इसे भी पढ़ें-झारखंड">https://lagatar.in/farmers-disappointed-due-to-indradevs-indifference-in-jharkhand-engaged-in-drying-up-fields/">झारखंड

में इंद्रदेव की बेरूखी से किसान मायूस, सूख रहे खेतों में लगे बिचड़े
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही