Search

 
 
 

रांची: ‘जीवन है अनमोल, तेज रफ्तार पर लगाएं ब्रेक’, छात्रों को किया गया सावधान

 
Ranchi: रांची जिला प्रशासन रफ ड्राइविंग के प्रति लोगों को जागरूक कर रहा है. इसी कड़ी में गांधीनगर स्थित डीएवी स्कूल में छात्रों को रफ ड्राइविंग नहीं करने की सलाह दी गई. जिला प्रशासन ने छात्र से अपील करते हुए कहा कि तेज रफ्तार से गाड़ी नहीं चलाएं. जिला परिवहन पदाधिकारी प्रवीण प्रकाश के नेतृत्व में सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया गया. इस मौके पर सड़क सुरक्षा के आरईए गौरव सिंह और आईटी असिस्टेंट अभय कुमार भी मौजूद थे. इसे भी पढ़ें-चाकुलिया:">https://lagatar.in/chakulia-car-hit-bike-two-youths-seriously-injured/">चाकुलिया:

कार ने बाइक को टक्कर मारी, दो युवक गंभीर रूप से जख्मी

‘हेलमेट लगाएं, जान बचाएं’

इस मौके पर बच्चों को सीट बेल्ट और हेलमेट के महत्व के बारे में बताया गया. वक्ताओं ने अपील करते हुए कहा कि छात्र के साथ-साथ शिक्षक और शिक्षकाएं भी वाहन चलाते समय बेल्ट का उपयोग करें जबकि दो-पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनें. आए दिन हो रहे सड़क दुर्घटनाओं से सबक लेते हुए छात्रों को बचने की सलाह दी. तेज रफ्तार से गाड़ी नहीं चलाने की नसीहत दी गई. सड़क हादसे के बाद घायल व्यक्तियों को तुरंत मदद करें. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/07/sss-3.jpg"

alt="" width="600" height="400" />

5 महीने में 2,497 ड्राइविंग लाइसेंस रद्द

साल 2022 में पिछले 5 महीने के दौरान 2,497 ड्राइविंग लाइसेंस को रद्द किया गया. जनवरी महीने में 483, फरवरी में 534, मार्च में 529, अप्रैल में 537 और मई महीने में 414 लोगों का ड्राइविंग लाइसेंस रद्द कर दिया गया. इसे भी पढ़ें-योगी">https://lagatar.in/yogi-warns-only-one-class-population-will-increase-due-to-anarchy/">योगी

ने किया आगाह, सिर्फ एक वर्ग की आबादी बढ़ने से फैलेगी अराजकता

इन वजहों से ड्राइविंग लाइसेंस हुए रद्द

2,497 लोगों का ड्राइविंग लाइसेंस रद्द किया गया है. इसकी मुख्य वजहें ये हैं- -निर्धारित क्षमता से अधिक माल ढुलाई करने वाले व्यावसायिक वाहन -तेज रफ्तार से वाहन चलाना -ड्राइविंग के दौरान मोबाइल से बात करना -शराब पीकर ड्राइविंग -पिलियन राइडर यानी बाइक में पीछे बैठे व्यक्ति द्वारा हेमलमेट नहीं पहनना [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही