Search

 
 
 

रांची : क्रिसमस की थीम पर पुरूलिया रोड में लाइटिंग का काम शुरू

ईसाई समुदायों का क्रिसमस पर्व 25 दिसंबर को है. शहर में उत्साह का महौल है. शैक्षणिक संस्थानों में क्रिसमस गैदरिंग हर्षोल्लास से मनाया जा रहा है
 

Ranchi : ईसाई समुदायों का क्रिसमस पर्व 25 दिसंबर को है. शहर में उत्साह का महौल है. शैक्षणिक संस्थानों में क्रिसमस गैदरिंग हर्षोल्लास से मनाया जा रहा है. चर्च में तैयारी भी शुरू हो चुकी है. अलबर्ट एक्का चौक से लेकर पुरूलिया रोड के चौक-चौराहों को आकर्षक लाइटिंग से सजाया जा रहा है.

 

सोमवार को पुरूलिया रोड पर लाइटिंग लगाने का कार्य प्रारंभ किया गया. लाइटिंग का काम कर रहे कारीगरों ने बताया कि विशेष डिजाइन की रंग-बिरंगी लाइटें लगाई जा रही है. जिससे पूरा इलाका रात में जगमगाता नजर आएगा. सड़क के दोनों ओर रंग-बिरंगी भव्य लाइट लगाई गई है. क्रिसमस की थीम पर तैयार की जा रही है.

 

इन लाइटों से सड़क पर चलने वाले लोगों को अपनी ओर आकर्षित करने लगा है. स्थानीय लोगों ने बताया कि इस बार भी क्रिसमस के अवसर पर लाइटिंग का रौनक देखने को मिलेगा. चर्चों, स्कूलों और सार्वजनिक स्थलों को भी सजाया जा रहा है. क्रिसमस को लेकर बाजारों में चहल-पहल शुरू हो चुकी है. दुकानों में केक, सजावटी सामान और उपहारों की खरीदारी शुरू हो चुकी है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही