Search

 
 
 

रांची : शराब दुकानदार ने सब इंस्पेक्टर की कर दी पिटाई, मामला दर्ज

 
Ranchi :  लालपुर थाना के सर्कुलर रोड स्थित एक शराब दुकानदार ने सब इंस्पेक्टर सुमन कुमार शर्मा की पिटाई की है. सब इंस्पेक्टर को पीटने के बाद दुकानदारों ने उनका आईडी कार्ड भी छीन लिया. इस मामले में सब इंस्पेक्टर ने शराब दुकान डोज के कर्मी सुमित नायक व अन्य के खिलाफ थाना में एफआईआर दर्ज कराया है.

प्रिंट रेट से अधिक कीमत ले रहा था दुकानदार

सब इंस्पेक्टर अपने मित्र शुभांशु, भरत उरांव और सुमित कुमार के साथ शनिवार रात 8 बजे डोज शराब दुकान बियर लेने गये थे. दुकानदार प्रिंट रेट से अधिक कीमत ले रहा था.इसका विरोध करने पर डोज कर्मी ने इन सभी को धमकी दी और विरोध करने पर जमकर पिटाई कर दी. हालांकि सब इंस्पेक्टर सुमन कुमार शर्मा ने अपना परिचय दिया. जिसके बाद भी डोज कर्मी इनकी बात नहीं माने और पिटाई करते रहे. जब सुमन कुमार शर्मा ने अपना आईडी कार्ड दिखाया तो डोज कर्मियों ने उनका आईडी कार्ड भी छीन कर रख लिया. फिलहाल इस मामले में एफआईआर दर्ज कर लिया गया है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही