Search

 
 
 

रांची : नन्हे-मुन्नों ने किया श्रीजपुजी साहिब का सामूहिक पाठ

 
Ranchi: फाइनल परीक्षा में सफलता के लिए नन्हें-मुन्नों ने रविवार को सामूहिक श्रीजपुजी का पाठ कर श्रीगुरु ग्रंथ साहिब से आशीर्वाद मांगा. गुरुद्वारा श्रीगुरु नानक सत्संग सभा, कृष्णा नगर कॉलोनी में सुबह आठ बजे दीवान सजाया गया. इसमें सत्संग सभा के लगभग दो सौ बच्चों ने हिस्सा लिया. जिनमें जागृत मुंजाल,आशना मिड्ढा,जन्नत वाधवा,हर्षल मिड्ढा ने मुख्य मंच से अन्य बच्चों को पाठ कराया. साथ ही हजूरी रागी जत्था भाई महिपाल सिंह जी द्वारा शबद कीर्तन भी किया गया. मौके पर छात्रों को वाहेगुरु जी का जाप भी कराया गया. बच्चों ने श्रीअनंद साहिब जी का पाठ भी स्वयं पढ़ा. हेड ग्रंथी जीवेंदर सिंह ने अरदास कर वाहेगुरु से बच्चों के लिए फाइनल एग्जाम में सफलता के लिए आशीर्वाद मांगा. हुकुमनामा और कढ़ाह प्रसाद बांटने के साथ दीवान की समाप्ति दिन के पौने दस बजे हुई. संचालन मनीष मिढ़ा ने किया. सचिव अर्जुन देव मिढ़ा ने बच्चों से गुरु घर के जुड़े रहने का आह्वान किया. मीडिया प्रभारी नरेश पपनेजा ने बताया कि बच्चों को गुरुघर के साथ धर्म और संस्कृति से जोड़े रखने के उद्देश्य से इसका आयोजन किया गया. इसे भी पढ़ें -पत्रकार">https://lagatar.in/tmc-will-send-journalists-sagarika-ghosh-sushmita-dev-mamta-thakur-namidul-haq-to-rajya-sabha-names-decided/">पत्रकार

सागरिका घोष, सुष्मिता देव, ममता ठाकुर, नामिदुल हक को टीएमसी भेजेगी राज्यसभा, नाम तय
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही