Search

 
 
 

रांचीः भ्रूण चिकित्सा पर लाइव प्रदर्शन, डॉ तुलिका ने दिये टिप्स

 
Ranchi: झारखंड में पहली बार बर्लिन डायग्नोस्टिक एंड डे केयर रांची में भ्रूण चिकित्सा पर लाइव प्रदर्शन सीएमई का आयोजन किया गया. भ्रूण चिकित्सा विशेषज्ञ डॉ तूलिका जोशी के मार्गदर्शन में कई प्रसूति एवं स्त्री रोग विशेषज्ञों और रेडियोलॉजिस्ट को बुनियादी भ्रूण इमेजिंग में प्रशिक्षित किया गया. डॉ खुर्शीद आलम, जो कोलकाता में भ्रूण चिकित्सा सलाहकार हैं, सत्र के लिए आमंत्रित अतिथि वक्ता थे. भ्रूण विकास स्कैन और विसंगति स्कैन में अपने कौशल को बढ़ाने के लिए 35 से अधिक डॉक्टरों ने सीएमई में भाग लिया. प्रख्यात स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. करुणा झा, डॉ. गीता सिन्हा मानकी, डॉ. मुक्ता नारायण ने भी अपनी उपस्थिति से कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई. कार्यक्रम के दौरान लाइव प्रदर्शन के साथ भ्रूण विसंगति स्कैन के चरणों के बारे में विस्तार से बताया गया. कार्यक्रम की सफलता को देखते हुए डॉ. तूलिका जोशी ने झारखंड और पड़ोसी राज्यों में बुनियादी भ्रूण इमेजिंग के कौशल को बढ़ाने के लिए इसे एक नियमित कार्यक्रम बनाने का वादा किया. इसे भी पढ़ें- धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-burn-ward-built-at-a-cost-of-lakhs-turned-into-ruins-patient-upset/">धनबाद

: लाखों की लागत से बना बर्न वार्ड खंडहर में तब्दील, मरीजों की बढ़ी परेशानी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही