Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची : वीमेंस एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के LOGO का अनावरण, MOU भी साइन

Advertisement
Advertisement
Ranchi :  भारत-झारखंड पहली बार अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट वीमेंस एशियन चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी करेगा. यह टूर्नामेंट रांची के मोरहाबादी स्थित मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में 27 अक्टूबर से 5 नवंबर तक खेला जायेगा. आज मंगलवार को रांची हॉकी स्टेडियम में टूर्नामेंट के लोगो (LOGO) का अनावरण किया गया. साथ ही एमओयू साइन किया गया. वहीं झारखंड सरकार ने हॉकी इंडिया को कार्यक्रम के आयोजन के लिए 10 करोड़ का चेक सौंपा. मौके पर खेल मंत्री हफीजुल हसन, खेल सचिव मनोज कुमार, खेल निदेशक सरोजनी लकड़ा, हॉकी इंडिया के अध्यक्ष दिलीप तिर्की, महासचिव भोलानाथ सिंह और हॉकी इंडिया के कोषाध्यक्ष मौजूद रहे. (पढ़ें, चतरा:">https://lagatar.in/chatra-police-arrested-smuggler-with-opium/">चतरा:

पुलिस ने अफीम के साथ तस्कर को किया गिरफ्तार)

भारतीय टीम में झारखंड की 4 खिलाड़ियों को मिली जगह 

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/08/Untitled-12-11.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> वीमेंस एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का 11वां संस्करण रांची के मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा हॉकी स्टेडियम में खेले जायेंगे. इस टूर्नामेंट  में कुल 6 टीमें (भारत, जापान, चाइना, साउथ कोरिया, मलेशिया और थाईलैंड) हिस्सा लेंगी. जिनके बीच कुल 21 मैच खेला जायेगा. इतना ही नहीं दर्शकों के लिए फ्री एंट्री रहेगी. इसकी जानकारी हॉकी झारखंड के महासचिव भोलानाथ सिंह ने दी. वीमेंस एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में भारतीय हॉकी टीम भी मैच खेलेगी. भारतीय टीम में झारखंड की 4 खिलाड़ियों को भी जगह मिली है. इसमें सलीमा टेटे, निक्की प्रधान, ब्यूटी डुंगडुंग और संगीता कुमारी का नाम शामिल हैं.

भारत ने आखिरी बार 2017 में जीता था खिताब

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/08/c120c84e-1e53-4d9b-9caf-35238d036a14.jpg"

alt="" width="1599" height="1200" /> बता दें कि वीमेंस एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जापान और साउथ कोरिया ने 3-3 बार जीता है. वहीं  भारत और चाइना ने 2-2 बार मैच अपने नाम किया है. पहली बार टूर्नामेंट का आयोजन 1985 में किया गया था. भारत ने 2017 में आखिरी बार यह खिताब जीता था. इसे भी पढ़ें : लक्षद्वीप">https://lagatar.in/sc-sets-aside-kerala-high-court-order-staying-conviction-of-lakshadweep-mp-faizal/">लक्षद्वीप

के सांसद फैजल की दोषसिद्धि पर रोक लगाने का केरल उच्च न्यायालय का आदेश SC ने रद्द किया
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही