Ranchi : झारखंड में छ्ठे चरण में चार लोकसभा सीट रांची, धनबाद, जमशेदपुर और गिरिडीह में मतदान हो रहा है. रांची लोकसभा क्षेत्र में 2377 पोलिंग स्टेशन पर मतदान चल रहा है. रांची लोकसभा में 27 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला 21 लाख 97 हजार मतदाता करेंगे. इनमें 11 लाख 12 हजार पुरुष और 10 लाख 84 हजार महिला मतदाता हैं.
रांची लोकसभा में आते हैं 6 विधानसभा क्षेत्र
रांची लोकसभा में 6 विधानसभा ईचागढ़, सिल्ली, खिजरी, रांची, हटिया और कांके आते है. रांची लोकसभा क्षेत्र में 102 बूथों को वूमेन पोलिंग मैनेज्ड बूथ के रूप में चिन्हित किया गया है। 10 बूथ युवा कर्मचारियों द्वारा संचालित किये जाएंगे, जबकि 02 बूथ दिव्यांगों द्वारा संचालित किया जाएगा। उन्होंने बताया की बरियातू स्थित गवर्नमेंट गर्ल्स हाई स्कूल में अवस्थित 6 बूथों को झारखंड वूमेन हॉकी थीम पर तैयार किया गया है और नामकुम के तेतरी स्थित गवर्नमेंट मिडिल स्कूल को मॉडर्न पोलिंग स्टेशन बनाया गया है। साथ ही मतदान की पल-पल की मॉनिटरिंग कंट्रोल रूम से की जा रही है.
रांची लोकसभा सीट :
विधानसभा पुरुष मतदाता महिला मतदाता कुल
ईचागढ़ 1,44,915 1,42,208 2,87,125
सिल्ली 1,10,810 1,11,034 2,21,846
खिजरी 1,82,151 1,82,271 3,64,424
रांची 1,85,777 1,74,993 3,60,799
हटिया 2,52,525 2,46,865 4,99,413
कांके 2,36,346 2,27,367 4,63,724
कुल 11,12,524 10,84,738 21,97,331
रांची लोस में 69 ट्रांसजेंडर मतदाता
- कुल विधानसभा – 6
- कुल मतदाता – 21,97,331
- पुरुष मतदाता – 11,12,524
- महिला मतदाता – 10,84,738
- मतदान केंद्र – 2377
- दिव्यांग वोटर – 2,26,55
- 85+ वोटर – 1,33,45
- फर्स्ट टाइम – 59,523
- ट्रासजेंडर – 69