Ranchi : रांची लोकसभा क्षेत्र में मतदान को लेकर सभी बूथों पर तैयारी पूरी कर ली गयी है. इस संबंध में मजिस्ट्रेट और अंचल सीओ ने बालकृष्णा प्लस 2 हाई स्कूल, आजाद हाई स्कूल, हरमू क्राउन पब्लिक स्कूल, उर्दू मध्य विद्यालय, गुरुनानक स्कूल, कोनका स्कूल, एलईबीबी.उच्च विदयालय ओसीसी में निरीक्षण किया. बालकृष्णा प्लस 2 स्कूल की बीएलओ वंदना मिश्रा व माधुरी पांडेय ने बताया कि यहा पर दो बूथ बनाये गये हैं. सुबह 6 बजे से मतदान शुरू हो जायेगा, .जो पहले मतदान करेगा. उसे गुलाब का फूल दिया जायेगा. मतदाताओं को परेशानी न हो इसे लेकर आठ टीमें गठित की गयी है. गर्मी से राहत के लिए कोल्ड ड्रिंक, ठंडा पानी, नींबू पानी, विकलांग के लिएव्हिलचेयर, ग्लूकोज आदि की व्यवस्था की गयी है.
रांची लोकसभा : जो पहले मतदान करेगा, उसे गुलाब का फूल दिया जायेगा
Last Updated: May 24, 2024 12:00 AM (IST)