Search

 
 
 

रांचीः सरला बिरला पब्लिक स्कूल में लोकनाद कार्यक्रम

 
Ranchi: सरला बिरला पब्लिक स्कूल के केबीके बिरला ऑडिटोरियम में लोकनाद-पीपुल्स वॉयस ने संगीतमय प्रस्तुति दी. इस दौरान उपस्थित छात्र-छात्राएं मंत्रमुग्ध हो गए. लोकनाद के दो कलाकारों चारुल भारवाडा और विनय महाजन ने विभिन्न सामाजिक मुद्दों पर कई गीत प्रस्तुत किए. यह प्रस्तुति अत्यंत मार्मिक और प्रभावशाली थी, जिससे दर्शकों की आंखों में आंसू आ गए. उनके गीत बाल श्रम उन्मूलन, विविधता का उत्सव और अन्य प्रासंगिक सामाजिक मुद्दों पर आधारित थे. जिंदगी के गीत, धरती का नमक, हमलोग, जैसे गीतों ने दर्शकों के दिल को छू लिया. इसे पढ़ें- सिंगपुर">https://lagatar.in/new-cath-lab-inaugurated-in-singapore-nursing-home-surgery-for-serious-diseases-and-many-surrounding-news/">सिंगपुर

नर्सिंग होम में नए कैथ लैब का शुभारंभ, गंभीर बीमारियों की हो सकेगी सर्जरी समेत आसपास की कई खबरें
विद्यालय के कार्मिक व प्रशासनिक प्रमुख डॉ. प्रदीप वर्मा ने विद्यालय में आने और अपने प्रेरणादायक गीतों से बच्चों को प्रेरित करने के लिए लोकनाद के कलाकारों के प्रति आभार व्यक्त किया. वहीं प्राचार्या परमजीत कौर ने भी कलाकारों के प्रति आभार व्यक्त किया और छात्रों को उनके गीतों के माध्यम से दिए गए मजबूत संदेशों को समझने और उन पर विचार करने के लिए प्रोत्साहित किया. उन्होंने बच्चों को खाना बर्बाद न करने और कृतज्ञता का भाव रखने का सुझाव दिया. इसे भी पढ़ें- वर्ल्ड">https://lagatar.in/world-cup-new-zealands-winning-campaign-continues-defeating-afghanistan-by-149-runs/">वर्ल्ड

कप : न्यूजीलैंड का विजयी अभियान जारी, अफगान को 149 रनों से हराया
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही