Search

Ranchi : 500 किलो आम से सजा भगवान जगन्नाथ का दरबार, स्नान यात्रा में उमड़े 600 से अधिक श्रद्धालु

Ranchi : भगवान जगन्नाथ स्नान यात्रा के अवसर पर इस्कॉन में भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और माता सुभद्रा का 21 प्रकार के पवित्र द्रव्यों से भव्य अभिषेक किया गया. इस अवसर पर मंदिर परिसर और भगवान के दरबार को 500 किलो आम से आकर्षक फलो से सजाया गया, जो श्रद्धालुओं के बीच आकर्षण का केंद्र बना रहा. स्नान यात्रा के दिन सुबह से ही भगवान जगन्नाथ के दर्शन के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी.
 
भजन-कीर्तन का कार्यक्रम सुबह 11 बजे शुरू हुआ, जबकि मुख्य स्नान अनुष्ठान शाम 6 बजे शुरू हुआ. इस्कॉन रांची के प्रबंधक मधुसूदन मुकुंद दास ने श्रद्धालुओं को संबोधित किए और कहा कि भगवान जगन्नाथ की दिव्य लीलाओं का वर्णन किए. उन्होंने कहा कि देवस्नान पूर्णिमा के दिन भगवान जगन्नाथ के दर्शन करने से जन्म-मृत्यु के चक्र से मुक्ति मिलने की धार्मिक मान्यता है.

कार्यक्रम के दौरान भक्तों ने भगवान जगन्नाथ की लीलाओं पर आधारित नाट्य प्रस्तुति भी दी. भगवान को 156 प्रकार के स्वादिष्ट भोग अर्पित किए गए. भव्य श्रृंगार आरती और महाप्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ. इस अवसर पर 600 से अधिक श्रद्धालुओं ने भाग लेकर भगवान का आशीर्वाद प्राप्त किया.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही