Search

 
 
 

रांची लोस सीटः अबतक 20 प्रत्याशियों ने खरीदा नॉमिनेशन फॉर्म, 2 ने भरा पर्चा

 
Ranchi: रांची संसदीय क्षेत्र के लिए अधिसूचना जारी होने के बाद अब तक कुल 20 प्रत्याशियों ने नाम-निर्देशन पत्र खरीदे हैं. अधिसूचना जारी होने के दूसरे दिन मंगलवार को 12 प्रत्याशियों ने नॉमिनेशन फॉर्म खरीदे जबकि पहले दिन 08 ने नामांकन पर्चा खरीदा था.

दूसरे दिन नाम-निर्देशन पत्र खरीदने वाले अभ्यर्थियों के नाम

कामेश्वर प्रसाद साव, निर्दलीय

  1. अरशद अयूब, निर्दलीय
  2. निपु सिंह, राष्ट्रीय जनसंघर्ष स्वराज पार्टी
  3. प्रवीण कच्छप, संपूर्ण भारत क्रांति पार्टी
  4. यशस्विनी सहाय, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
  5. प्रवीण चन्द्र महतो, निर्दलीय
  6. सोमा सिंह, जय महाभारत पार्टी
  7. रंजना गिरि, रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (ए)
  8. बीरेन्द्र नाथ मांझी, अबुआ झारखण्ड पार्टी?
  9. देवेन्द्र नाथ महतो, निर्दलीय
  10. कोलेश्वर महतो, निर्दलीय
  11. विनोद उरांव, बहुजन मुक्ति पार्टी

एक अभ्यर्थी ने दाखिल किया नामांकन

मंगलवार को अंबेदकराई पार्टी ऑफ इंडिया के प्रत्याशी रामहरि गोप ने नामांकन दाखिल किया. समाहरणालय ब्लॉक-ए स्थित निर्वाची पदाधिकारी के कार्यालय में प्रत्याशी ने नामांकन दाखिल किया गया. अब तक रांची संसदीय क्षेत्र से दो अभ्यर्थियों द्वारा नामांकन दाखिल किया गया है. कल एसयूसीआई के अभ्यर्थी मिंटू पासवान ने नामांकन दाखिल किया था. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही