Search

रांची : प्रेमी ने ही की थी युवती की हत्या, गिरफ्तार

मांडर की युवती के खौफनाक हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा

Ranchi : रांची जिले के मांडर थाना की पुलिस ने युवती के खौफनाक हत्याकांड का खुलासा करते हुए आरोपी प्रेमी चान्हो निवासी अवनीश कुमार को गिरफ्तार कर लिया है. अवनीश ने अपना अपराध स्वीकार करते हुए पुलिस को बताया कि प्रेमिका की शादी कहीं और तय होने से नाराज होकर उसने घटना को अंजाम दिया था. आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने घटना में प्रयुक्त बाइक (जेएच 08 जी 1285), रबर का पाइप, युवती का जला कपड़ा, बैग, आरोपी के खून से सने कपड़े सहित अन्य सामान बरामद किए हैं. पुलिस के अनुसार, 3 फरवरी को सूचना मिली कि हातमा के जंगल में एक अधजली युवती पड़ी हुई है. खलारी डीएसपी के नेतृत्व में टीम का गठन कर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई शुरू की. घटनास्थल पर पहुंचकर युवती के जलते शरीर को बुझाकर तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया. अनुसंधान के क्रम में गुप्त सूचना के आधार पर युवती के प्रेमी अवनिश कुमार को पकड़ा गया. पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि युवती के साथ उसका 3 वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा था. इसी बीच परिजनों ने युवती की शादी दूसरी जगह तय कर दी. इसके बाद उसने उसकी हत्या की योजना बनाई और साजिश के तहत उसे हातमा के जंगल में ले जाकर गला दबाकर हत्या कर दी. साक्ष्य मिटाने के लिए शव पर पेट्रोल छिड़कर आग लगा दी. युवती के मोबाइल की लोकेशन के आधार पर पुलिस ने चान्हो थाना क्षेत्र के करकट मोड़ के नजदीक सुनसान स्थान से युवती का बैग बरामद किया, जिसमें मोबाइल व अन्य सामान मिले. यह भी पढ़ें :">https://lagatar.in/maharashtra-election-commissions-decision-ncp-belongs-to-ajit-pawar-faction-sharad-pawar-on-backfoot/">

महाराष्ट्र : चुनाव आयोग का फैसला, एनसीपी अजित पवार गुट की, शरद पवार बैकफुट पर
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp