Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांचीः हनुमान मंदिर के महंत ने कहा, मुझे किया जा रहा परेशान

Advertisement
Advertisement
Ranchi: धार्मिक न्यास बोर्ड और हनुमान मंदिर कमिटी का विवाद सुलझता नहीं दिख रहा. मंदिर कमिटी के महंत महामंडलेश्वर सूर्य नारायण दास त्यागी ने कहा कि धार्मिक न्यास बोर्ड की ओर से उन्हें बार-बार परेशान किया जा रहा है. मैं बीमार हूं और अगर मुझे कुछ भी हुआ तो इसके लिए धार्मिक न्यास बोर्ड की जिम्मेदार होगा. बोर्ड के लोग करते हैं वे मंदिर का विकास करना चाहते हैं लेकिन सच्चाई ये है बोर्ड के लोग मंदिर को राजनीति का अखाड़ा बनाना चाहते हैं.

मुझे बार-बार तंग किया जा रहा है कुछ भी अगर हुआ तो इसकी पूरी जिम्मेदारी धार्मिक न्यास बोर्ड की होगी

प्राचीन संकट मोचन हनुमान मंदिर के प्रांगण में सोमवार को मंदिर कमिटी ने प्रेस मीट रखा. जिसमें मंदिर प्रबंधन ने धार्मिक न्यास बोर्ड का खुलकर विरोध किया. कमिटी के लोगों ने कहा कि जब न्यास बोर्ड का गठन हो रहा था तो महंत जी को इसकी जानकारी नहीं दी गई और अब मंदिर पर कब्जा करने का प्रयास किया जा रहा है. मंदिर का पंजीयन बिहार राज्य हिंदू धार्मिक न्यास बोर्ड परिषद के अंतर्गत हुआ है और मंदिर न्यास बोर्ड के साथ ही है. इस मौके पर महंत महामंडलेश्वर सूर्य नारायण दास त्यागी ने कहा कि हम सूचित कर चुके हैं कि न्यास बोर्ड से बात करेंगे. मेरी बात टेलीफोन के माध्यम से हुई है. उन्होंने कहा कि अध्यक्ष अभी बाहर हैं वो जब रांची आएंगे तब मंदिर प्रबंधन उनसे बात करेगी. इसके बाद ही किसी निष्कर्ष पर फैसला लिया जाएगा. न्यास बोर्ड के लोग मंदिर को राजनीति का अखाड़ा बनाना चाहते हैं, हमें और साधुओं को यहां से भगाना चाहते हैं. ये रांची वासियों का मंदिर है. यहां से लाखों श्रद्धालुओं की आस्था जुड़ी हुई है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही