Search

 
 
 

रांची: माही केयर फाउंडेशन ने ग्रामीणों को दिये दिवाली गिफ्ट

 
Ranchi: माही केयर फाउंडेशन ट्रस्ट ने रविवार को दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया. माही केयर ने यह कार्यक्रम रांची से 40 किलोमीटर दूर सुदूरवर्ती ग्रामीण क्षेत्र (करमगोडा) बस्ती में किया. इस बस्ती में ट्रस्ट के सदस्यों ने लोगों के बीच दीया, बाती, तेल, मिठाई, टॉफी और फुलझड़ी का वितरण किया. संस्था की सचिव वंदना उपाध्याय ने कहा कि हमारा उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में दीयों का वितरण कर गांव के हर घर को रौशन करना है. इसके जरिये लोगों के जीवन के अंधकार को दूर करना है. ग्रामीण दिवाली गिफ्ट पाकर काफी प्रसन्न हुए. उन्होंने संस्था को इसके लिए धन्यवाद दिया. कार्यक्रम में वंदना उपाध्याय के अलावा अभिषेक कुमार, शैलेंद्र सिंह और संस्था के अन्य सदस्य मौजूद थे. इसे भी पढ़ें–  पीएम">https://lagatar.in/pm-modi-will-worship-ramlala-virajman-this-evening-ayodhya-will-be-lit-with-18-lakh-lamps/">पीएम

मोदी आज शाम रामलला विराजमान की पूजा-अर्चना करेंगे, 18 लाख दीयों से जगमगायेगी अयोध्या
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही