Search

 
 
 

रांची: बीएसएनएल के हेड ऑफिस में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड टीम आग बुझाने में जुटी

 
Ranchi : बीएसएनएल के हेड ऑफिस में भीषण आग लग गई. यह घटना रविवार की दोपहर मेसरा ओपी क्षेत्र के जुमार नदी के पास स्थित बीएसएनएल के हेड ऑफिस में हुई है. आग लगने की घटना के बाद मौके पर अफरा तफरी का माहौल कायम हो गया. इसके बाद मौके पर मौजूद बीएसएनएल के कर्मचारियों द्वारा पुलिस को सूचना दी गई और अग्निशमन विभाग को भी सूचना दी गई. घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर अग्निशमन विभाग की कई गाड़ियां पहुंचकर आग बुझाने में जुटी हुई है.साथ ही मेसरा ओपी प्रभारी समेत अन्य पुलिसकर्मी भी मौके पर आग बुझाने के कार्य में जुटे हुए हैं. आग की लपट इतनी तेज है कि दूर से ही नजर आ रही है. आग लगने के पीछे शॉर्ट सर्किट होने की वजह सामने आ रही है. हालांकि सही वजह सामने नहीं आया है. इस आग लगने की घटना में कितने का नुकसान हुआ है, इसके आकलन के बाद ही पता चल पाएगा. इसे भी पढ़ें -JMM">https://lagatar.in/jmm-cornered-bjp-on-the-chargesheet-filed-in-the-first-jpsc-appointment-scam-case/">JMM

ने प्रथम JPSC नियुक्ति घोटाला मामले में दायर चार्जशीट पर भाजपा को घेरा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही