Search

 
 
 

रांची: ट्रेन की छत पर रील बनाना पड़ा भारी, हाईटेंशन तार से झुलसकर युवक घायल

मैक्लुस्कीगंज स्टेशन पर शक्ति पुंज एक्सप्रेस की छत पर चढ़कर रील बना रहे एक युवक के हाईटेंशन तार की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया.
 

Ranchi : मैक्लुस्कीगंज स्टेशन पर शक्ति पुंज एक्सप्रेस की छत पर चढ़कर रील बना रहे एक युवक के हाईटेंशन तार की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया.

 

 प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, वीडियो बनाते समय युवक तार के संपर्क में आ गया और झुलसकर नीचे गिर पड़ा. उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जिससे उसकी जान बच सकी.

 

यह घटना एक बार फिर सोशल मीडिया के लिए जोखिम उठाने की बढ़ती प्रवृत्ति को उजागर करती है. रेलवे द्वारा लगातार चेतावनी दिए जाने के बावजूद यात्री ट्रेन की छत, दरवाजे या खिड़कियों से वीडियो बनाते नजर आते हैं, जो जानलेवा साबित हो सकता है.

 

स्थानीय लोगों ने यात्रियों में सुरक्षा के प्रति जागरूकता की कमी बताई है, वहीं रेलवे की निगरानी और जागरूकता अभियान पर भी सवाल उठ रहे हैं. 

 

लोगों का कहना है कि ऐसे हादसों से बचने के लिए सुरक्षा नियमों का पालन और जागरूकता दोनों जरूरी हैं, वरना इस तरह की घटनाएं दोहराती रहती है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही