Search

 
 
 

रांची : मलयाली एसोसिएशन ने धूमधाम से मनाया ओणम का त्यौहार

 
Ranchi : ओणम केरल का राष्ट्रीय त्यौहार है और सभी केरल वासियों द्वारा इस त्यौहार को बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है. यह पर्व फसल उत्सव के रूप में जाना जाता है. ऐसा माना जाता है कि महाबली थीरूवनम के दिन केरल आते हैं. अपने सदस्य और परिवार की सुविधा के लिए मलयाली एसोसिएशन रांची ने इस वर्ष ओणम का आयोजन 17 सितंबर 2022 और 18 सितंबर 2022 को कैराली स्कूल परिसर में किया. इस दौरान कैराली स्कूल परिसर में विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. सांस्कृतिक संध्या के मुख्य अतिथि विधानसभा अध्यक्ष रविंद्र नाथ महतो और झारखंड सरकार के सचिव अबूबकर सिद्दीकी ने विधिवत रूप से दीप प्रज्वलित कर ओनम समारोह के सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ किया.  इस अवसर पर मलयाली एसोसिएशन रांची के सभी सदस्य एवं अतिथि उपस्थित थे. मलयाली एसोसिएशन रांची हर साल ओनम समारोह में शहर के किसी भी सुसंचालित संगठनों में से एक को (ग्रैंड फीस्ट) किराना किट दान करता है.  इस वर्ष एसोसिएशन ने 7 सितंबर  को जगन्नाथपुर और मौसीबाड़ी गांव के आसपास रहने वाले लगभग 200 बीपीएल परिवारों को किराना किट (ग्रैंड फेस्ट) वितरित किया. इसे भी पढ़ें–हजारीबाग:">https://lagatar.in/hazaribagh-truck-robbery-gang-exposed-four-arrested/">हजारीबाग:

ट्रक लूटने वाले गिरोह का खुलासा, चार गिरफ्तार [wpse_comments_template  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही