Search

 
 
 

रांचीः 33 केवी लाइन में खराबी, कोकर इलाके में बिजली गुल

 
Ranchi: रांची-नामकुम से कोकर अर्बन सब स्टेशन आने वाली 33 केवी लाइन शुक्रवार शाम को अचानक टूटकर गिर गई. जिसके कारण शाम सात बजे से देर शाम तक कोकर सब स्टेशन अंतर्गत सैकड़ों इलाकों में बिजली आपूर्ति चरमरा गई. यह समस्या सब-स्टेशन के पास डबल पोल से तार टूटने के कारण हुई. इस वजह से आधे से एक घंटे के अंतराल में बिजली के आने जाने का सिलसिला शुरू हो गया. देर शाम तक मरम्मत और ट्रायल चलता रहा. इस दौरान काफी देर बिजली बाधित रही. अचानक आई खराबी से कोकर डिविजन का बड़ा इलाका अंधेरे में डूब गया.. इससे करीब एक लाख की आबादी प्रभावित हुई. इसे पढ़ें- कांग्रेस">https://lagatar.in/congress-made-schemes-only-on-paper-bjp-landed-on-the-ground-narendra-singh/">कांग्रेस

ने योजनाओं को केवल कागज पर बनाया, भाजपा ने धरातल पर उतरा : नरेंद्र सिंह
इसके अलावा रांची सेंट्रल डिविजन अंतर्गत अंडरग्राउंड केबल को जेसीबी ने खुलाई के दौरान क्षतिग्रस्त कर दिया. जिसके कारण अशोक नगर, कडरू, पुल टोली सहित अन्य इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित रही. साथ ही इन इलाकों में एक से ढाई घंटे बिजली आपूर्ति ठप रही. बिजली ट्रिपिंग से बड़ी आबादी गर्मी से परेशान रही. फोल्ट को दोपहर बाद ठीक किया गया. इसे भी पढ़ें- छात्रों">https://lagatar.in/i-support-jharkhand-bandh-of-students-lobin-hembram/">छात्रों

के झारखंड बंद को मेरा समर्थन : लोबिन हेंब्रम

ग्रामीण क्षेत्रों में सात घंटे तक पावर कट

ग्रामीण इलाकों में भी 24 घंटे में 15 से 16 घंटे ही बिजली दी जा रही है. राज्य के अन्य हिस्सों खूंटी, लोहरदगा, गुमला, सिमडेगा, लातेहार, पलामू, गढ़वा, जमशेदपुर, सरायकेला-खरसावां में बिजली की उपलब्धता के बावजूद लगातार बिजली कटने से लोग परेशान रहे. राज्य में डीवीसी कमांड एरिया को छोड़कर करीब 1600 मेगावाट बिजली उपलब्ध थी. इसके बावजूद कई इलाकों खासकर ग्रामीण इलाकों में लगातार बिजली कटती रही. [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही