Search

 
 
 

रांची : यूजी केबल में खराबी, घंटों रहा पावर कट

 
Ranchi : राजभवन सबस्टेशन अंतर्गत न्यू मधुकम फीडर में बीती रात करीब 3 बजे खराबी आ गयी. फॉल्ट का पता नहीं चलने के कारण इसकी मरम्मत नहीं करायी जा सकी. यूजी केबल में ब्रेक डाउन या खराबी ढूंढने का कोई मैकनिज्म जेबीवीएनएल के पास नहीं है. इसके चलते घंटों बिजली कटी रही. सुबह फॉल्ट का पता चला, मगर उसे ठीक करना संभव नहीं हो सका. उसके बाद खराबी वाले स्थान पर ओवरहेड लाइन खींचकर मंगलवार को करीब 3 बजे बिजली बहाल की गयी. हालांकि मुर्गा मैदान स्थित ट्रांसफार्मर से बिजली शुरू नहीं हो सकी थी.

पूरी रात बिजली नहीं रही

बीती रात से मधुकम के कई क्षेत्रों में पूरी रात बिजली नहीं रही. सुबह में खराबी ठीक करने के लिए पावर कट करना पड़ा. इसके कारण न्यू मधुकम, महुआ टोली, केशव नगर, कुम्हार टोली, चुन्ना भठ्ठा, जयप्रकाश नगर व आसपास के क्षेत्रों में बीती रात से ही बिजली आपूर्ति चरमराई रही. इसे भी पढ़ें – हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-many-trees-cut-down-in-jamua-forest-of-vishnugarh/">हजारीबाग

: विष्णुगढ़ के जमुआ जंगल में काट डाले गए कई पेड़
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही