Search

 
 
 

रांची : लोअर वर्धमान कंपाउंड में व्यक्ति की हत्या, आक्रोशितों ने लालपुर चौक किया जाम

लालपुर थाना क्षेत्र के लोअर वर्धमान कंपाउंड स्थित गुलमोहर पार्क में शनिवार रात अपराधियों ने मधेश्वर सिंह नामक व्यक्ति की हत्या कर दी. इस घटना के बाद आक्रोशित स्थानीय लोगों ने रविवार को लालपुर चौक को घंटों जाम रखा.
 

Ranchi : लालपुर थाना क्षेत्र के लोअर वर्धमान कंपाउंड स्थित गुलमोहर पार्क में शनिवार रात अपराधियों ने मधेश्वर सिंह नामक व्यक्ति की हत्या कर दी. इस घटना के बाद आक्रोशित स्थानीय लोगों ने रविवार को लालपुर चौक को घंटों जाम रखा.

 

 

जानकारी के अनुसार, शनिवार देर रात जब मधेश्वर सिंह गुलमोहर पार्क के समीप थे, तभी अज्ञात हमलावरों ने उन पर हमला कर दिया. जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया.

 

 रविवार सुबह हत्या की खबर फैलते ही स्थानीय लोग सड़क पर उतर आए. आक्रोशित परिजनों और मोहल्ले वासियों ने लालपुर चौक को चारों तरफ से घेर लिया और सड़क जाम कर दी.

Uploaded Image

सड़क जाम की सूचना पर प्रशिक्षु आईपीएस साक्षी जमुआर, लालपुर थाना प्रभारी रूपेश कुमार और सदर थाना प्रभारी कुलदीप कुमार भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. अधिकारियों ने प्रदर्शन कर रहे लोगों से लंबी वार्ता की और उन्हें शांत कराने की कोशिश की.

Uploaded Image


पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को बताया कि मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों गिरफ्तार कर लिया है. अन्य आरोपियों की तलाश में छापेमारी जारी है. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही