Ranchi : चूट्टू स्थित शिव मंदिर परिसर में एक बैठक आयोजित की गई, जिसमें ग्रामीणों ने नौ दिवसीय मंडा पूजा के आयोजन का निर्णय लिया. पूजा 24 मई से शुरू होकर 1 जून तक चलेगी. 31 मई को जागरण का आयोजन होगा, जबकि 1 जून को भोक्ता झूलन सह मेला का आयोजन किया जाएगा. पूजा समिति में प्रतुल मुंडा को अध्यक्ष, भगवान दास उरांव को उपाध्यक्ष और सुनिल मुंडा एवं रमेश महतो को महासचिव नियुक्त किया गया है. रात्रि जागरण में पश्चिम बंगाल के छाऊ कलाकार विकास महली और निहारिका साहिस प्रस्तुति देंगे. पूजा समिति के अध्यक्ष प्रतुल मुंडा ने बताया कि रात्रि जागरण में श्रद्धालुओं का मनोरंजन और शोभा बढ़ाने के लिए इन दो विख्यात छाऊ नृत्य कलाकारों को आमंत्रित किया गया है. कार्यकारिणी समिति में हुए ये सदस्य शामिल
: डीसी ने सुनीं लोगों की शिकायतें, जल्द समाधान का आश्वासन
- अध्यक्ष: नंदकिशोर मुंडा
- उपाध्यक्ष: जुगेश मुंडा
- महासचिव: संतोष मुंडा
- सह महासचिव: जयराम महतो
- सचिव: अनुराज करमाली
- सह सचिव: पंकज उरांव
- कोषाध्यक्ष: सोनु उरांव
- उप-कोषाध्यक्ष: हरीश मुंडा
: डीसी ने सुनीं लोगों की शिकायतें, जल्द समाधान का आश्वासन
Leave a Comment