Search

 
 
 

रांचीः देशवासियों के लिए प्रेरक कार्यक्रम है मन की बात- बाबूलाल

 
Ranchi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात का 103वें एपिसोड का प्रसारण रविवार को हुआ. भाजपा के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने झारखंड के 29000 बूथों और 5800 शक्ति केंद्रों पर पीएम के मन की बात सुनी. प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी अपने देवघर प्रवास के क्रम में देवघर विधानसभा क्षेत्र के आम गाछी शक्ति केंद्र स्थित मलहारा बूथ संख्या 347 पर मन की बात को सुना. राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने रांची के धुर्वा में, केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने रांची स्थित आवास में और संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने हरमू के बूथ में पीएम के मन की बात सुनी. बाबूलाल मरांडी ने कहा कि मन की बात कार्यक्रम समस्त देशवासियों के लिए प्रेरक कार्यक्रम बन चुका है. जनता को पूरे महीने अगले एपिसोड के प्रसारण का बेसब्री से इंतजार रहता है. इसका 103वां एपिसोड देश की प्रकृति, संस्कृति, राष्ट्रभक्ति और बदलाव की गाथाओं से परिपूर्ण था. इसे भी पढ़ें- रिम्स">https://lagatar.in/78-year-old-prisoner-died-during-treatment-at-rims/">रिम्स

में इलाज के दौरान 78 वर्षीय कैदी की मौत
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही