Search

 
 
 

Ranchi : विधानसभा में मन्नान मल्लिक को अंतिम नमन, CM बोले- उनकी कमी हमेशा खलेगी

Ranchi : झारखंड के पूर्व मंत्री मन्नान मल्लिक के निधन पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गहरा शोक व्यक्त किया है. मंगलवार को हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन विधानसभा पहुंचे, जहां उन्होंने मन्नान मल्लिक के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी.
 

Ranchi : झारखंड के पूर्व मंत्री मन्नान मल्लिक के निधन पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गहरा शोक व्यक्त किया है. मंगलवार को हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन विधानसभा पहुंचे, जहां उन्होंने मन्नान मल्लिक के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी.


मुख्यमंत्री ने मरांग बुरु से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की. साथ ही शोक संतप्त परिवार, समर्थकों और शुभचिंतकों को इस कठिन समय में धैर्य और शक्ति देने की कामना की.


मुख्यमंत्री ने कहा कि मन्नान मल्लिक लंबे समय तक जनसेवा और सार्वजनिक जीवन में सक्रिय रहे. उन्होंने झारखंड, खासकर धनबाद की जनता की आवाज को मजबूती से उठाया. उनके निधन से राज्य ने एक अनुभवी जनप्रतिनिधि और सामाजिक सरोकारों से जुड़े नेता को खो दिया है. यह राज्य के लिए अपूरणीय क्षति है और उनकी कमी हमेशा महसूस की जाएगी.


श्रद्धांजलि देने के बाद मुख्यमंत्री और कल्पना सोरेन ने मन्नान मल्लिक के परिजनों से भी मुलाकात की. उन्होंने परिवार के सदस्यों को सांत्वना दी और दुख की इस घड़ी में हर संभव साथ होने का भरोसा दिया.


गौरतलब है कि पूर्व मंत्री मन्नान मल्लिक पिछले कुछ समय से बीमार थे. सोमवार सुबह रांची के एक निजी अस्पताल में उनका निधन हो गया. उनके निधन की खबर के बाद राजनीतिक और सामाजिक जगत में शोक की लहर है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही