Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांचीः लोअर चुटिया में दिखेंगे "महादेव के अनेकों रूप", सज रहा माता रानी का दरबार

Advertisement
Advertisement
Ranchi: नवयुवक संघ दुर्गा पूजा समिति, लोअर चुटिया, रांची इस वर्ष मां भगवती का दरबार पूजा पंडाल एक नए थीम के साथ आपके समक्ष आ रहा है. इस थीम का नाम है "महादेव" है. इस पूजा पंडाल में देवाधिदेव महादेव की अनेकों रूप दिखाई पड़ेंगे. पंडाल के मुख्य द्वार पर कोयंबटूर के "आदि योगी" की भव्य प्रतिमा आपको देखने को मिलेगी. पंडाल की लंबाई लगभग 110 फीट, चौड़ाई 60 फीट, ऊंचाई 50 फीट होगी. इसका निर्माण पश्चिम बंगाल के डेकोरेटर गौतम गौराई एवं बप्पा टेंट हाउस की देखरेख में जुलाई माह के अंतिम सप्ताह से जारी है. मां भगवती पूजा पंडाल में महहादेव नटराज रूप में विराजमान होंगे. उनके साथ भागवान गणेश, मां लक्ष्मी, मां सरस्वती, कार्तिकेय होंगे. वहीं महिषासुर अनेकों रूप में मां भगवती से क्षमा- याचना मुद्रा में दिखाई देंगे. मां भगवती की प्रतिमा का निर्माण कोलकाता के प्रसिद्ध हुगली निवासी कार्तिक पाल के पुत्र कौशिक चित्रकार के द्वारा किया जा रहा है. पूजा पंडाल के सजावट के साथ पूरे महादेव मंडा परिसर को आकर्षक विद्युत सज्जा से सजाया जाएगा. पूरे पूजा के दौरान महाभोग (प्रसाद) के रूप में मूंग का हलवा, खीर, फल, खिचड़ी, लड्डू के साथ मोतीचूर की बुंदिया श्रद्धालुओं के बीच बांटी जाएगी. समिति के अध्यक्ष राजकुमार महतो ने बताया कि इस वर्ष भी मिनी मीना बाजार का आयोजन किया जा रहा है. बच्चों के मनोरंजन के लिए नाव, जंपिंग, घोड़ा, मिक्की, स्कॉर्पियो लगवाया जा रहा है, खाने-पीने के साथ खिलौना का भी दुकानें लगाई जाएंगी. पूजा पंडाल की सुरक्षा में सीसीटीवी कैमरे, सुरक्षा गार्ड, समिति के वॉलिंटियर्स तैनात रहेंगे. पूरे पूजा में लगभग 20 लाख रुपये खर्च होने की अनुमान है. पूजा पंडाल की खासियत है इस स्थान पर सैकड़ों वर्षों से महादेव की पूजा अर्चना इस प्रांगण में होती है. यहां भव्य शिव मंडा पूजा का आयोजन हर वर्ष होता है, इसीलिए समिति ने सोचा कि क्यों ना इस साल का पंडाल महादेव को समर्पित किया जाए. यहां की पूजा का एक विशेष महत्व है. यहां पर "महाअष्टमी पूजन" में लगभग 10 हजार घरों से मातृशक्ति पूजा की थाली लेकर यहां पर चढ़ाती हैं. किस पर कितना खर्च पंडाल-  ₹12 लाख प्रतिमा-  ₹1 लाख लाइट- साउंड-  ₹1.5 लाख पूजन सामग्री/ प्रसाद-  ₹2.5 लाख आयोजन में आय का स्रोत चुटिया वासियों के द्वारा चंदा, विज्ञापन, पूजा में चढ़ावा और अतिथियों से मिला दान. किस साल कितना खर्च वर्ष 2022- 12.5 लाख वर्ष 2021- 2.5 लाख वर्ष 2020- 1.5 लाख वर्ष 2019- 11 लाख वर्ष 2018- 10 लाख पूजा में है इनकी विशेष भागीदारी अध्यक्ष राजकुमार महतो, राधेश्याम केसरी, लालो महतो, छत्रधारी महतो, प्रमोद गोप, बद्री विशाल, संजय प्रसाद, रवि गोप, रविंद्र महतो, रंजीत राम, महावीर रजक, सरवन महतो, अमित साहू, धनंजय सिंह, धनंजय ठाकुर, भोला केसरी, विक्रम साहू, दिलीप गोप, तपन महतो , रामदेव लोहरा, मदन मुंडा अमित लोहरा, रवि महतो, गुल्लू गोप, चुन्नू गोप, बादल महतो, शशि महतो, अंकित केसरी, सूरज केसरी, अजीत गोप, रवि प्रकाश गोप, विकास गोप, सुरेश मुंडा, उपेंद्र सिंह, रितेश गोप, सोनू साहू, संजय वर्मा, जय कुमार आदि. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही