Search

 
 
 

रांची : कई IAS अधिकारियों का तबादला, कई को मिला अतिरिक्त प्रभार, यहां देखें पूरी लिस्ट

 
Ranchi : झारखंड में पदस्थापित कई आईएएस अधिकारियों का तबादला किया गया है. वहीं कई को अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है. अजय कुमार सिंह को कैबिनेट का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है. वंदना दादेल को कैबिनेट से बदलते हुए वन एवं पर्यावरण विभाग की जिम्मेवारी सौंपी गई है. मनीष रंजन को भवन निर्माण और झारखंड राज्य भवन निर्माण निगम के एमडी का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है. अरवा राजकमल को जीआरडीए के प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है. उमाशंकर सिंह को मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी सिद्धो-कान्हो कृषि एवं वनोपोज राज्य सहकारी संघ लिमिटेड का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है.

हटाए गए मंजूनाथ भजंत्री

पूर्वी सिंहभूम के डीसी मंजूनाथ भजंत्री का तबादला कर दिया गया है. उन्हें स्वर्णरेखा बहुउद्देशीय परियोजना का प्रशासक बनाया गया है. वहीं पश्चिमी सिंहभूम के डीसी अन्नय मित्तल को जमशेदपुर का डीसी बनाया गया है. श्रम नियोजन विभाग के अपर सचिव पवन कुमार को परियोजना निदेशक झारखंड एड्स कंट्रोल सोसायटी की जिम्मेवारी सौंपी गई है. श्रमायुक्त संजीव बेसरा को झारखंड कौशल विकास मिशन सोसायटी के निदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है.

शशिरंजन को जेएसएमडीसी का अतिरिक्त प्रभार

जियाडा के एमडी शशिरंजन को जेएसएम़डीसी का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है. सत्येंद्र कुमार को झारखंड राज्य खाद्य निगम के प्रबंध निदेशक की जिम्मेवारी सौंपी गई है. माधवी मिश्रा को झारखंड मेडिकल एंड हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर कॉरपोरेशन के एमडी का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है.

हेमंत सती को साहिबगंज की कमान

गुमला के डीडीसी हेमंत सती को साहिबगंज की कमान सौंपी गई है. वहीं साहिबगंज के डीसी रामनिवास यादव को निदेशक उच्च शिक्षा की जिम्मेवारी सौंपी गई है. निदेशक उच्च शिक्षा के पद पर पदस्थापित गरिमा सिंह को लातेहार का डीसी बनाया गया है. अपर सचिव योजना के पद पर पदस्थापित जाधव विजया को पश्चिमी सिंहभूम का डीसी बनाया गया है. लातेहार के डीसी हिमांश मोहन को निदेशक माध्यमिक शिक्षा की जिम्मेवारी सौंपी गई है. विस्पुते श्रीकांत को अनुमंडल पदाधिकारी गिरिडीह की जिम्मेवारी दी गई है. कार्मिक ने इसका आदेश जारी कर दिया. [pdfjs-viewer url="https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/02/Notification-1067-dt-12.02.2024.pdf"

attachment_id="846156" viewer_width=100% viewer_height=800px fullscreen=true download=true print=true] इसे भी पढ़ें : राजधानी">https://lagatar.in/ranchi-heavy-rain-in-the-capital-possibility-of-rain-and-hailstorm-tomorrow/">राजधानी

रांची में हुई झमाझम बारिश, कल बारिश के साथ ओलावृष्टि की संभावना
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही