Search

 
 
 

रांची : चुनाव से पहले DTO, AC, DCLR समेत कई अफसरों का हो सकता है तबादला

 
Vinit Abha Upadhyay Ranchi :  रांची जिला समाहरणालय में विभिन्न पदों पर पदस्थापित करीब एक दर्जन अफसरों का तबादला जल्द हो सकता है. जिन अफसरों का तबादला होने की उम्मीद है, वह कई वर्षों से रांची में ही जमे हैं. लोकसभा चुनाव के नोटिफिकेशन से पहले इन्हें दूसरे जिले में ट्रांसफर किया जा सकता है. दरअसल लोकसभा चुनाव से पहले वैसे सभी अधिकारियों का तबादला किया जाना है, जिनकी कार्यावधि एक ही जिले में तीन वर्ष से ज्यादा या एक हजार दिन हो चुकी है.
  1. - केवल कृष्ण अग्रवाल - कार्यपालक दंडाधिकारी - 4 वर्ष 11 महीने
  2. - साधना जयपुरियार - कार्यपालक दंडाधिकारी - 4 वर्ष 11 महीने
  3. -  पवन कुमार - कार्यपालक दंडाधिकारी - 4 वर्ष 11 महीने
  4. -  प्रभात शंकर - जिला जन संपर्क पदाधिकारी - 4 वर्ष 11 महीने
  5. -  संजय कुमार प्रसाद - कार्यपालक दंडाधिकारी - 4 वर्ष 3 महीने
  6. -  ब्रजलता - कार्यपालक दंडाधिकारी - 3 वर्ष 5 महीने
  7. - संगीता शरण - जिला कल्याण पदाधिकारी - 3 वर्ष 6 महीने
  8. - प्रवीण प्रकाश - जिला परिवहन पदाधिकारी - 3 वर्ष 6 महीने
  9. - राजेश कुमार बरवार - अपर समाहर्ता - 3 वर्ष 5 महीने
  10.  - सुधीर बाड़ा - परियोजना निदेशक (ITDA) - 3 वर्ष 4 महीने
  11. -  राजीव कुमार सिंह - भूमि सुधार उप समाहर्ता - करीब 3 वर्ष
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही