पहले दिन आदिवासी क्लब पंडरा और नाइन बुलेट क्लब जीती
Ranchi : केंद्रीय सरना समिति के द्वारा 3 जनवरी बुधवार को मारंग गोमके जयपाल सिंह मुंडा की जंयती के शुभ अवसर पर तीन दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. जिसका शुभारंभ नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी एवं केंद्रीय सरना समिति के अध्यक्ष बबलू मुंडा, मुख्य पहान जगलाल पहान ने संयुक्त रूप से मारंग गोमके जयपाल सिंह मुंडा की प्रतिमा पर पुष्पमाला अर्पित कर किया. नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी ने फुटबॉल को किक मारकर खेल का शुभारंभ किया. शुरुआती मैच जय मसीह क्लब बरियातू और आदिवासी क्लब पंडरा के बीच खेला गया, जिसमें आदिवासी क्लब पंडरा की टीम 3/0 से विजयी रही. दूसरा मैच अनस क्लब कांके एवं नाईन बुलेट क्लब कवली के बीच खेला गया. जिसमें नाईन बुलेट क्लब 2-1 से विजयी रही. कार्यक्रम को संबोधित करते हुये केंद्रीय सरना समिति के अध्यक्ष बबलू मुंडा ने कहा कि मारंग गोमके जयपाल सिंह मुंडा झारखंड अलग राज्य की नींव रखने वाले प्रथम व्यक्ति थे. उन्हीं की सोच से झारखंड अलग राज्य के अंदोलन की शुरुआत हुई थी. उन्हीं की अगुवाई में सन 1956 ई० में 32 विधायक एवं 7 सांसद का उदय हुआ और बिहार विधानसभा में विपक्ष में बैठने का कार्य किये. झारखंड अलग राज्य हुए 23 वर्ष बीत गये, लेकिन इस महान अंदोलनकारी शिक्षाविद मारंग गोमके जयपाल सिंह मुंडा जी की किसी भी सरकार ने सुध नहीं ली, इसलिए केंद्रीय सरना समिति मारंग गोमके जयपाल सिंह मुंडा फुटबॉल प्रतियोगिता कराकर उनके महान जीवनी को उजागर करने का काम किया है. इस कार्य से उनकी जीवनी के बारे में लोग जानेंगे. श्री मुंडा ने राज्य सरकार से मांग की है कि झारखंड आंदोलनकारी को मान सम्मान देने का काम करें. मौके पर केंद्रीय सरना समिति के अध्यक्ष बबलू मुंडा, मुख्य पहान जगलाल पहान, कार्यकारी अध्यक्ष शोभा कच्छप, महासचिव अशोक उरांव, जगरनाथ तिर्की, विश्वास उरांव, डब्लू उरांव, किरण तिर्की के द्वारा पुष्पगुच्छ, बैच, अंग वस्त्र, एवं मेमोंटो देकर नेता प्रतिपक्ष को संयुक्त रूप से सम्मानित किया.alt="" width="600" height="400" /> इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से किरण तिर्की, शिवधन मुंडा, लक्ष्मण मुंडा, पुनीत कुजूर, सुरेंद्र लिंडा, अनीता गाड़ी, मुन्ना लकड़ा, गोविंद उरांव, माठु उरांव, मुकेश मुंडा, (खेल प्रभारी) मंगल मिंज, सरोज नाथ महतो, दिनेश महतो, संतोष उरांव आदि उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : ED">https://lagatar.in/ed-raided-roshans-place-co-and-ac-were-running-in-the-office-he-had-a-passion-for-it-he-used-to-enter-without-any-restriction/">ED
ने जिस रौशन के यहां दी दबिश, CO और AC ऑफिस में चलती थी उसकी हनक, घुसता था बिना रोक टोक [wpse_comments_template]
Leave a Comment