Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांचीः रोमन कैथोलिक कलीसिया में दी गई शादी की क्लास

Advertisement
Advertisement
Ranchi: रांची के पुरुलिया रोड स्थित एसडीसी (सोशल डेवलपमेंट सेंटर) हॉल में बुधवार को रोमन कैथोलिक कलीसिया की साल की पहली शादी क्लास शुरू हुई, जिसमें वैवाहिक जीवन के लिए 36 जोड़ों को पहली शिक्षा दी गयी. इस शादी क्लास के मुख्य संचालक फादर फिलिप मिंज थे. इस दौरान उन्हें ख्रीस्त धर्म की मूलभूत बातें बताई गईं एवं ईश्वर पर विश्वास, प्रार्थना, बाइबल के संस्कार और ईश्वर की दस आज्ञाएं, कलीसिया के सभी नियमों का दृढ़ता से पालन करने की शिक्षा दी गयी. यह क्लास सुबह 9 बजे से शाम के 4: 30 बजे तक चली. [caption id="attachment_831312" align="aligncenter" width="794"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/webform7-18.jpg"

alt="" width="794" height="1059" /> तस्वीर- फादर फिलिप मिंज[/caption] बता दें कि कलीसिया की परंपरा के अनुसार, शादी क्लास में विवाहित जीवन की विशेषता, गंभीरता और पवित्र शादी को सही तरीके से जीने की शिक्षा दी जाती है. कलीसिया में शादी से पहले वचनबद्धता के साथ ही शादी से संबंधित तीन बातों की शिक्षा विशेष रूप से दी जाती है. इस क्लास का उद्देश्य है लड़का और लड़की एक दूसरे को समझ सकें एवं समाज में विवाहित जीवन जीने के लिए परिपक्व बन जाएं. शादी क्लास करने के बाद सभी जोड़ों को शादी क्लास का सर्टिफिकेट दिया जाता है. रांची में रोमन कैथोलिक कलीसिया के लिए केवल दो ही स्थान पर शादी क्लास कराई जाती है. उनमें एक पुरुलिया रोड स्थित एसडीसी हॉल एवं रांची पल्ली पुरोहित द्वारा की जाती हैं. बुधवार से प्रारंभ शादी क्लास में शादी फादर रेमंड टोप्पो, फादर फिलिप मिंज एवं उनकी पूरी टीम उपस्थित थी. इसे पढ़ें- पूरे">https://lagatar.in/blow-whistle-increase-attendance-program-will-start-in-entire-jharkhand/">पूरे

झारखंड में शुरू होगा सीटी बजाओ, उपस्थिति बढ़ाओ कार्यक्रम

शादी क्लास में तीन विशेष बातों की शिक्षा

पहली शिक्षा फादर पिलिप मिंज द्वारा दी गयी, जिसमें बताया गया कि ख्रीस्त आध्यात्मिकता के साथ विवाहित जीवन कैसे जीना है एवं परिवार के महत्व को समझ कर सुंदर और खूबसूरत ख्रीस्त परिवार बनाना है. दूसरी महत्वपूर्ण जानकारी मिस्टर सुनील दत्त खाखा और उनकी पत्नी श्वेता दत्त खाखा द्वारा दी गयी. शादी क्लास करने आए जोड़ो को बताया गया कि विवाहित जीवन के संघर्ष एवं चुनौतियां में एक दूसरे का साथ खड़े रहना. तीसरी यह कि मानव की शारीरिक संरचनाओं एवं स्वास्थ्य से जुड़ी सभी जानकारी डॉ. देवेश खेस और डॉ. दीप्ति खेस देते हैं, जिनमें शारीरिक बदलाव, गर्भधारण के समय के बदलाव एवं अन्य कई बातें होती हैं. इसे भी पढ़ें-शाम">https://lagatar.in/evening-news-diary-10-jan-2024-jharkhand-news-updates/">शाम

की न्यूज डायरी।।10 JAN।।रांची में ताबड़तोड़ फायरिंग, 5 अरेस्ट।।हमले को याद कर रोने लगीं MLA पुष्पा देवी।।दिनेश गोप से ED उगलवाएगी राज।।बिहारः 34 डीपीओ का रूका वेतन।।22 को अयोध्या नहीं जाएंगी सोनिया।।समेत कई अहम खबरें।।
[wpse_comments_template] 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही