- पति की लंबी उम्र की कामना की
अहले सुबह से ही वट वृक्ष के पास महिलाओं की दिखी भीड़
वट सावित्री पूजा के मौके पर अहले सुबह से ही शहर के चौक-चौराहों और गली-मोहल्ले में अवस्थित वट वृक्ष के पास महिलाओं का मेला सा लगा रहा. हाथों में पूजन की थाल लिये 16 शृंगार कर पूजन को जुटी सुहागिनें वातावरण में मनोहारी छटा बिखेर रही थीं. कोई वट वृक्ष में मौली बांधकर फेरा लेने में तो कोई पूजन और कथा सुन रही थी. शहर के तमाम जगहों पर दोपहर बाद तक व्रतधारी महिलाओं की भीड़ देखने को मिली.पतियों को मिली पत्तों से आनंद की हवा
पूजन कर सुहागिनों ने वट के पत्तों को शीश पर धारण कर घर पहुंची. इसी पत्ते से व्रतधारी महिलाओं ने अपने पतियों को हवा की. माना जाता है कि पत्ते से हवा करने पर दांपत्य जीवन आनंदपूर्ण होता है. जो पति दूर थे, उनकी पत्नियों ने वीडियो कॉल पर पत्ते से हवा किया.alt="" width="960" height="1280" />
alt="" width="1707" height="2560" /> [wpse_comments_template]
Leave a Comment