Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची :  अमर शहीद ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव का शहादत दिवस सादगी के साथ मनाया गया

Advertisement
Advertisement
Ranchi : शनिवार को भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में सिपाही विद्रोह के जननायक सेनानी ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव का शहादत दिवस सादगी के साथ मनाया गया. जगन्नाथपुर में दिन के 9:00 बजे वार्ड पार्षद आनंदमूर्ति ने अमर शहीद के उत्तराधिकारी ठाकुर नवीन नाथ शाहदेव के साथ विश्वनाथ शाहदेव की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/04/amm21.jpg"

alt="" width="1040" height="780" />

शाहदेव की जीवनी को पाठ्य पुस्तकों में शामिल किया जाए

वहीं हटिया स्थित शहादत स्मारक स्तंभ के प्रांगण में दिन के 10:00 बजे सादगी के साथ शहादत दिवस मनाया गया. समारोह में मुख्य अतिथि अध्ययन केंद्र के सदस्य इंद्र गोप ने श्रद्धा सुमन अर्पित की. गोप ने अपने संबोधन में कहा कि अमर शहीद ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव की जीवनी को पाठ्य पुस्तकों में शामिल किया जाए. उन्होंने कहा कि आज ही के दिन 16 अप्रैल 1858 को रांची जिला स्कूल के समक्ष कदम के वृक्ष की डाली पर प्रातः 5:30 बजे अंग्रेजों द्वारा उनको फांसी पर लटका दिया गया था. इनकी पूरी बड़कागढ़ ईस्टेट को अंग्रेजों ने अपने अधीन कर लिया था. ठाकुर का गढ़ हटिया स्थित चिरनागढ़ को तोप से ध्वस्त कर दिया गया था. इनकी धर्मपत्नी और एकमात्र पुत्र को मारने का ब्रिटिश सरकार ने षड्यंत्र रचा था. जिसके परिणाम स्वरूप ठकुरानी को गढ़ छोड़कर भागना पड़ा था और 12 साल निर्वासित जीवन गुमला स्थित खोरहा जंगल में बिताना पड़ा था.

अंग्रेजों की सजा आज भी उनका परिवार झेल रहा

लाल सूरज नाथ शाहदेव ने कहा कि अंग्रेजों की सजा आज भी उनका परिवार झेल रहा है. विभिन्न सरकारों के पास अपनी मांग रखी जाती रही, परंतु सरकार उदासीन बनी रही. न्याय नहीं मिल सका. बड़कागढ़ स्टेट की राजधानी हटिया में शहादत स्मारक स्तंभ के प्रांगण में सरकार से न्याय की गुहार किया जाता रहा है कि शहीद विश्वनाथ शाहदेव के परिवार को नौकरी, रोजगार, चिकित्सा की सुविधा दी जाए पर आश्वासन के अलावा कुछ भी प्राप्त नहीं हुआ.

ये रहे उपस्थित

समारोह में गुप्तेश्वर सिंह, सीताराम ओहदार, परवेज खलीफा, सुधांशु नाथ शाहदेव,  सोनू सिंह, अशोक सिंह आदि लोगों ने उपस्थित होकर शहीद को श्रद्धांजलि दी. इसे भी पढ़ें – रांची">https://lagatar.in/ranchi-state-level-meeting-of-jharkhand-chamber-on-april-17-on-the-issue-of-market-fee/">रांची

: बाजार शुल्क के मसले पर 17 अप्रैल को झारखंड चैंबर की राज्यस्तरीय बैठक
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही