Search

 
 
 

रांचीः मारवाड़ी युवा मंच समर्पण शाखा ने लगाया रक्तदान शिविर

 
Ranchi: मारवाड़ी युवा मंच समर्पण शाखा ने रक्तदान शिविर का आयोजन किया. सेवा सदन अस्पताल में रविवार को कैंप लगा. इसकी शुरुआत शाखा अध्यक्ष विनीता सिंघानिया ने खुद रक्तदान कर किया. साथ ही उन्होंने कहा, रक्तदान हर एक मनुष्य को करना चाहिए, रक्त ही एक एसी चीज है जो मशीनों से नहीं बनाया जा सकता. इसे एक इंसान ही दूसरे इंसान को दान कर सकता है. रक्तदान प्रभारी रोजी खंडेलवाल ने पूरे कार्यक्रम को लाइनअप किया और सभी से रक्तदान करने का आग्रह किया. एक  इंसान रक्तदान कर के दूसरे इंसान को जीवनदान दे सकता है. अध्यक्ष ने कहा, शाखा की ये कोशिश रहेगी कि हर साल की तरह इस साल भी रक्तदान में समर्पण शाखा एक नया कीर्तिमान हासिल करे. 11 यूनिट रक्त संग्रह किया गया. सरिता बथवाल ने बताया कार्यक्रम को सफल बनाने में अस्पताल प्रबंधन की शिखा ने भरपूर सहयोग दिया.

ये रहे मौजूद

कार्यक्रम में अध्यक्ष विनीता सिंघानिया, सचिव शुभा अग्रवाल, रक्तदान प्रभारी रोजी खंडेलवाल, पूजा अग्रवाल एवं अन्य सदस्य उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही