Search

 
 
 

रांची: प्रेम प्रसंग में राजमिस्त्री की लाठी-डंडे से पीटकर हत्या

 
Ranchi: राजमिस्त्री की लाठी-डंडे से पीटकर हत्या कर दी गई. यह घटना जिले के बेड़ो थाना क्षेत्र के ईंटाचिल्द्री खिरदा मोड़ स्थित टावर के पास के हुई है. जहां एक राजमिस्त्री की ग्रामीणों ने लाठी-डंडे से पीटकर हत्या कर दी. घटना शनिवार देर रात की है. मृतक 25 वर्षीय राजमिस्त्री सरवर अंसारी करांजी गांव का निवासी था.बताया जाता है कि शनिवार की शाम सरवर अपने साथ काम कर रही रेजा बिरसमुनि उराइन चरिमा गांव निवासी को उसके घर पैसा पहुंचाने गया था. इसी बीच ग्रामीणों ने दोनों को एक जगह देखा, इसके बाद ग्रामीणों से उसकी बकझक होने लगी. रेजा बिरसमुनि उराइन ने ग्रामीणों से कहा कि वह मुझे पैसा देने आया है. इसके बावजूद ग्रामीणों ने लाठी डंडे से पीटकर उसकी हत्या कर दी. वहीं शव को ईंटाचिल्द्री खिरदा मोड़ स्थित टावर के पास फेंक दिया.

देर रात शव बरामद

सूचना मिलने पर पुलिस की टीम खिरदा गांव पहुंची और रात लगभग दो बजे टावर के पास से शव बरामद किया और रविवार को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिय. बेड़ो पुलिस ने घटना की जांच को लेकर एफएसएल टीम बुलाई है. इस संबंध में बेड़ो पुलिस कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. मृतक के भाई मुबारक अंसारी ने बेड़ो थाना में अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है, और हत्यारों को गिरफ्तार करने की मांग की है. [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही