Search

 
 
 

रांची : मेयर प्रत्याशी रमा खलखो ने डाला वोट, नगर की सरकार चुनने में योगदान देने की अपील

रांची नगर निगम की मेयर प्रत्याशी रमा खलखो ने मतदान केंद्र पहुंचकर वोट डाला. इस दौरान मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि वोटिंग लिस्ट में गड़बड़ी के कारण मतदाताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.
 

Ranchi :  रांची नगर निगम की मेयर प्रत्याशी रमा खलखो ने मतदान केंद्र पहुंचकर वोट डाला. इस दौरान मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि वोटिंग लिस्ट में गड़बड़ी के कारण मतदाताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

 

रमा खलखो ने बताया कि कई मोहल्लों को अलग बूथ में डाल दिया गया है. वहीं कुछ लोगों का मतदान केंद्र काफी दूर दे दिया गया है. ऐसे मामलों से मतदाताओं में भ्रम और उदासीनता पैदा होती है. लेकिन इसके बावजूद लोग अपने केंद्र पहुंचकर मतदान कर रहे हैं. 

 

रमा खलखो ने बताया कि उनके संज्ञान में ऐसा ही एक मामला सामने आया है.धुर्वा के 39 नंबर बूथ के एक परिवार के सदस्यों का मतदान केंद्र निवारनपुर में कर दिया गया है. वोटर लिस्ट में गड़बड़ी के बावजूद लोग मतदान करने पहुंच रहे हैं,जो स्वागत योग्य है.

 

रांची निगम की कांग्रेस समर्थित मेयर प्रत्याशी रमा खलखो ने नगरवासियों से अपील की कि वे इस मतदान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और नगर की सरकार चुनने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही