Search

 
 
 

रांची मेयर चुनाव : नाम वापसी के बाद तस्वीर साफ, अब 11 उम्मीदवार मैदान में

नगरपालिका (आम) निर्वाचन–2026 के तहत रांची नगर निगम के मेयर पद के लिए नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी हो गई.
 

Ranchi : नगरपालिका (आम) निर्वाचन–2026 के तहत रांची नगर निगम के मेयर पद के लिए नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी हो गई. नाम वापसी के साथ ही मेयर चुनाव की तस्वीर भी पूरी तरह साफ हो गई है. समाहरणालय के ब्लॉक-बी स्थित निर्वाची पदाधिकारी कार्यालय में कुल 8 उम्मीदवारों ने अपने नाम वापस ले लिए. इसके बाद अब मेयर पद के लिए 11 उम्मीदवार अंतिम रूप से चुनाव मैदान में रह गए हैं.

 

इन 8 उम्मीदवारों ने लिया नाम वापस

अजीत लकड़ा
कथरीना तिर्की
बिरू तिर्की
राजेन्द्र मुंडा
रामशरण तिर्की
सुजीत कुमार कुजूर
सुनील फकीरा कच्छप
संजय कुमार टोप्पो


ये 11 उम्मीदवार लड़ेंगे मेयर का चुनाव

रमा खलखो
देवी दयाल मुंडा
सोनू खलखो
सुजाता कच्छप
विनोद कुमार बड़ाईक
प्रवीण कच्छप
सुमन कांत तिग्गा
किरण कुमारी
सुरेंद्र लिंडा
रौशनी खलखो
सुजीत बिजय आनंद कुजूर

7 फरवरी को मिलेगा चुनाव चिन्ह


निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार, सभी उम्मीदवारों को 7 फरवरी  को चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाएंगे. इसके साथ ही चुनाव प्रचार की रफ्तार भी तेज होने की उम्मीद है. प्रशासन ने चुनाव को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं.  सभी उम्मीदवारों से आदर्श आचार संहिता का सख्ती से पालन करने की अपील की गई है.

 

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही