Ranchi: इंडियन एकेडमी ऑफ जेरियाट्रिक्स झारखंड इकाई ने चेशायर होम और सीनियर सिटीजन होम में चिकित्सा शिविर का आयोजन किया. जूनियर डॉक्टर एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. विकास कुमार ने कहा कि स्वास्थ्य जांच शिविर में करीब 100 बुजुर्गों और दिव्यांगों की सेहत की जांच की गई. बीपी, शुगर, सर्दी, खांसी बुखार और आंखों की जांच की गई. शिविर में उन्हें दवा भी उपलब्ध करायी गयी. इसमें जूनियर डॉक्टर एसोसिएशन रिम्स के सदस्यों ने भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया. इसे भी पढ़ें-बीजेपी">https://lagatar.in/jharkhand-leaders-attended-bjps-national-working-committee-meeting/">बीजेपी
की राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक में शामिल हुए झारखंड के नेता
की राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक में शामिल हुए झारखंड के नेता
Leave a Comment