Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची : 4 बजे सीएम आवास में बैठक, JMM के सभी विधायकों को रांची में रहने का निर्देश

Advertisement
Advertisement
Ranchi : झारखंड में उपजे राजनीतिक हालात की चर्चा आम से लेकर खास के बीच तक है. विधायकों की मीटिंग का दौर चल रहा है. इससे पहले खूंटी के लतरातू में पिकनिक पर जाकर विधायकों ने एकता का संदेश दिया. इस बीच कांग्रेस प्रभारी अविनाश पांडे भी रविवार को विधायकों के साथ बैठक कर रहे हैं. इसके बाद वे राजनीति हालात पर सीएम हेमंत सोरेन से भी चर्चा करेंगे. वहीं 4 बजे सीएम आवास में बैठक होगी. जिसमें झारखंड मुक्ति मोर्चा के सभी विधायक शामिल होंगे. वर्तमान परिस्थिति को देखते हुए जेएमएम के सभी विधायकों को रांची में रहने के लिए कहा गया है. साथ ही सत्ता पक्ष के सभी विधायकों को राजधानी में मौजूद रहने को कहा गया है. इसे भी पढ़ें -धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-deadly-attack-on-ips-alok-priyadarshi-commandant-of-zap-3-accused-arrested/">धनबाद:

जैप तीन के कमांडेंट IPS आलोक प्रियदर्शी पर जानलेवा हमला,आरोपी हुआ गिरफ्तार

शनिवार को अविनाश पांडेय ने की थी बैठक

यहां बता दें कि हेमंत सरकार को लेकर प्रदेश में सियासी हलचल के बीच कांग्रेस प्रभारी अविनाश पांडे शनिवार शाम 7:50 बजे रांची पहुंचे. उन्होंने कहा कि अगर, हेमंत सरकार को बचाने के लिए फ्लोर टेस्ट की जरूरत पड़ी तो कोलकाता में फंसे तीनों विधायकों को वापस रांची लाएंगे. एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत की और सीधे मोरहाबादी स्थित स्टेट गेस्ट हाउस पहुंचे. अविनाश पांडे ने यहां कांग्रेस विधायक दल की बैठक की अध्यक्षता की. इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, विधायक दल के नेता आलमगीर आलम, सांसद गीता कोड़ा सहित पार्टी के विधायक उपस्थित थे. बैठक से पहले मीडिया से बातचीत में अविनाश पांडे ने कहा था कि आज जो स्थिति भाजपा ने बना दी है, उससे किसी एक पार्टी को नहीं बल्कि देश के लोकतंत्र पर खतरा है. उन्होंने मीडिया को स्पष्ट तौर पर बताया कि हेमंत सरकार के वर्तमान और भविष्य को लेकर कोई शंका नहीं है. सरकार अपना कार्यकाल पूरा करेगी. प्रदेश प्रभारी ने कहा था कि कांग्रेस, झामुमो और राजद गठबंधन सरकार को जनता का पूरा विश्वास मिला हुआ है. सरकार अपना पांच साल का कार्यकाल पूरा करेगी और हम जनता की सेवा करेंगे. इसे भी पढ़ें -भारी">https://lagatar.in/tragedy-in-pakistan-due-to-heavy-rains-and-floods-1000-people-lost-their-lives-so-far/">भारी

बारिश और बाढ़ से पाकिस्तान में त्राहिमाम, अब तक 1000 लोगों ने गंवाई जान
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही