Search

 
 
 

रांचीः जल संरक्षण को लेकर निगम में हुई बैठक

 
Ranchi: शनिवार को रांची नगर निगम के प्रशासक अमित कुमार की अध्यक्षता में जल संरक्षण के संबंध में बैठक हुई. जिसमें विभिन्न एनजीओ, स्वयं सहायता समूहों एवं वार्ड सुपरवाइजरों ने भाग लिया. उप प्रशासक ने बैठक में सभी को जल संरक्षण एवं जल संचयन के बारे में बताया. साथ ही इससे संबंधित प्रचार-प्रसार करने को निर्देश दिया गया. सभी सम्मिलित लोगों को स्वीप के तहत वोट देने के लिए प्रेरित किया गया. साथ ही अपने से जुड़े लोगों को भी प्रेरित करने का अनुरोध किया गया. बैठक में उप प्रशासक अनवर हुसैन, उप प्रशासक रविन्द्र कुमार,अधीक्षण अभियंता, कार्यपालक अभियंता, सहायक लोक चिकित्सा पदाधिकारी, सहायक अभियंता, नगर प्रबंधक जलापूर्ति शाखा एवं स्वास्थ्य शाखा तथा विभिन्न एनजीओ, स्वयं सहायता समूहों के साथ वार्ड सुपरवाइजर उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें- वीकली">https://lagatar.in/weekly-roundup-read-which-important-cases-were-heard-in-jharkhand-hc-and-civil-court/">वीकली

राउंडअप: पढ़िए झारखंड HC और सिविल कोर्ट में किन महत्वपूर्ण केस पर हुई सुनवाई
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही