Search

 
 
 

रांची : भाजपा विधायकों, प्रदेश पदाधिकारियों, जिलाध्यक्षों और जिला प्रभारियों की हुई बैठक

 
  • बूथ सशक्तीकरण अभियान को निर्धारित समय में पूरा करने का निर्देश
  • 11 अप्रैल को प्रोजेक्ट भवन सचिवालय घेराव को लेकर दी गई जिम्मेदारी
Ranchi : भाजपा प्रदेश मुख्यालय में सोमवार को दिन भर बैठकों का दौर जारी रहा. प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश की अध्यक्षता में भाजपा विधायकों, प्रदेश पदाधिकारियों, जिलाध्यक्षों और जिला प्रभारियों की बैठक हुई. बैठक में मुख्य रूप से बूथ सशक्तिकरण अभियान को तय समय पर पूरा करने का निर्देश दिया गया. वहीं 11 अप्रैल को प्रोजेक्ट भवन सचिवालय घेराव कार्यक्रम को लेकर जिम्मेदारियां दी गईं. साथ ही पार्टी के कार्यक्रमों पर भी चर्चा हुई. बैठक में विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र त्रिपाठी, प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, प्रदेश महामंत्री डॉ प्रदीप वर्मा समेत कई पदाधिकारी मौजूद थे. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/bjp-meeting_614.jpg"

alt="" width="1599" height="1066" />

11 अप्रैल का प्रदर्शन और सचिवालय घेराव ऐतिहासिक होगा- दीपक

बैठक में दीपक प्रकाश ने कहा कि प्रखंड और जिला स्तरीय प्रदर्शनों के बाद अब भाजपा कार्यकर्ता राज्य की जनभावना के अनुरूप राजधानी में विशाल प्रदर्शन के साथ हेमंत सरकार को गद्दी छोड़ने के लिए बाध्य करेंगे. 11 अप्रैल का प्रदर्शन और सचिवालय घेराव ऐतिहासिक होगा.

हेमंत सरकार की उल्टी गिनती शुरू- बाबूलाल

वहीं बाबूलाल मरांडी ने कहा कि हेमंत सोरेन सरकार की तीन ही पहचान है. लूट, झूठ और तुष्टीकरण. यह सरकार वोट बैंक के खातिर तुष्टीकरण को बढ़ावा दे रही. बहुसंख्यक समाज की भावनाओं को चोट पहुंचाई जा रही. इसलिए हेमंत सरकार की उल्टी गिनती भी शुरू हो गई है. नागेंद्र त्रिपाठी ने मोदी सरकार की उपलब्धियों और सांगठनिक कार्यक्रमों को घर-घर पहुंचाने का निर्देश दिया. कर्मवीर सिंह ने बूथ सशक्तिकरण अभियान को तय समय पर पूरा करने का निर्देश दिया. इसे भी पढ़ें – सीसीएल">https://lagatar.in/grand-event-of-sarhul-milan-ceremony-held-in-ccl/">सीसीएल

में हुआ सरहुल मिलन समारोह का भव्य आयोजन
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही