Search

 
 
 

रांचीः एचईसी सप्लाई ठेका अप्रेंटिस मजदूर संघ की बैठक, दी आंदोलन की चेतावनी

 
Ranchi: सोमवार को एचईसी सप्लाई ठेका अप्रेंटिस मजदूर संघ की बैठक हुई. सुनील कुमार पांडेय की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में सप्लाई कर्मचारियों के गंभीर विषयों को लेकर चर्चा हुई. जिसमें महामंत्री उदय शंकर ने प्रबंधन से कहा कि टेंडर प्रक्रिया, बोनस, वेतन सहित अन्य मांगों का समाधान जल्द करने के मुद्दे पर बात की. साथ ही सितंबर माह से अभी तक का पे-स्लीप नहीं मिला है, जिसको लेकर मजदूरों में काफी नाराजगी है. बैठक में कहा गया की प्रबंधन इन गंभीर विषयों को लेकर जल्द से जल्द पहल नहीं करती है तो एचईसी सप्लाई ठेका अप्रेंटिस मजदूर संघ आंदोलन के लिए बाध्य होगी. जिसकी पूर्ण जिम्मेवारी एचईसी प्रबंधन की होगी. इस बैठक में घनश्याम ठाकुर, सुजीत कुमार, सुमन सिंह,मो असलम जान तिग्गा, जय नारायण सिंह, अनिल कुमार तिवारी, शिव नारायण सिंह, सुधीर कुमार चौधरी, पिंकू मिश्रा, विनोद गुप्ता, अंजनी कुमार, तकदीर खान, एवं काफी संख्या में ठेका मजदूर उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें-शाम">https://lagatar.in/evening-news-diary-08-jan-2024-jharkhand-news-updates/">शाम

की न्यूज डायरी।।08 JAN।।इसी महीने बढ़ेगी बिजली दर।।राजीव कुमार पर ED के गवाह का खुलासा।।ब्राउन शुगर के साथ मेडिकल स्टूडेंट धराया।।हड़ताल से पीडीएस लाभुक परेशान।।बांग्लादेशः फिर चला शेख हसीना का जादू।।समेत कई अहम खबरें और वीडियो।। 
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही