Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांचीः स्वास्थ्य विभाग के एग्जीक्यूटिव कमेटी की हुई बैठक, 9 एजेंडों पर चर्चा

Ranchi: स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन की एग्जीक्यूटिव कमेटी की बैठक संपन्न हुई. अपर मुख्य सचिव अरुण कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में 9 एजेंडों पर चर्चा की गई. बता दें की सोमवार को आयोजित बैठक में पूर्व की बैठक की कार्रवाई का अनुपालन प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया. बीएससी कम्युनिटी हेल्थ स्नातकों को सामुदायिक स्वास्थ्य पदाधिकारी के रूप में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन में लिया जाना था. जिसका अनुमोदन भारत सरकार से प्राप्त किए जाने का निर्देश प्राप्त हुआ. इसे पढ़ें-जनरल">https://lagatar.in/congress-retaliated-on-general-bk-singh-said-modi-government-was-built-on-the-foundation-of-strong-democracy-of-congress/">जनरल

बीके सिंह पर कांग्रेस का पलटवार, कहा – मोदी सरकार कांग्रेस के मजबूत लोकतंत्र की बुनियाद पर बनी 

एनएचएम अंतर्गत रिक्तियों को भरने का आदेश

बैठक की अध्यक्षता करते हुए अपर मुख्य सचिव अरुण कुमार सिंह ने कहा कि विभाग द्वारा विभिन्न अधिकारियों को ट्रेनिंग दी गई है. उसका सही रूप से इस्तेमाल किया जाए. विगत 5 वर्षों में हुए कर्मचारियों के ट्रेनिंग का डेटा बैंक बनाने की बात कही. अपर मुख्य सचिव द्वारा राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत जितनी भी रिक्तियां हैं उसे भरने का आदेश दिया.

इन एजेंडों पर हुई चर्चा

-आयुष्मान भारत गोल्डन कार्ड, सोशल ऑडिट सिक्योरिटी बेनीफिट और एनएचएम कर्मियों के स्पेशल लीव देने पर भारत सरकार से पत्राचार किया जाएगा. -15वें वित्त आयोग एवं पीएम-अभीम के मानव संसाधन बल के लिए एचआर के एग्जीक्यूटिव कमेटी में अनुमोदन दिया गया. -स्वास्थ्य विभाग एवं राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन द्वारा झारखंड के युवाओं के लिए इंटर्नशिप कार्यक्रम पर निर्णय हुआ. इंटर्नशिप करने वाले विद्यार्थियों को 10 हजार रुपये दिया जाएगा. -वित्तीय वर्ष 2022-23 में 10385 लाख, 2023-24 में 6072 लाख में कुल राशि का 90 प्रतिशत खर्च किया गया. वहीं एनएचएम द्वारा किए गए कार्यों का भौतिक एवं वित्त प्रतिवेदन एग्जीक्यूटिव कमेटी में रखा गया. इसे भी पढ़ें- रेल">https://lagatar.in/minister-of-state-for-railways-raosaheb-will-reach-chaibasa-on-june-14-on-a-two-day-tour/">रेल

राज्यमंत्री रावसाहेब दो दिवसीय दौरे पर 14 जून को पहुंंचेंगे चाईबासा

ये रहे मौजूद

बैठक में एनएचएम के अभियान निदेशक भुवनेश प्रताप सिंह, अपर अभियान निदेशक विद्यानंद शर्मा पंकज, एनएचएम के अपर अभियान निदेशक डॉ मनोज कुमार, एनएचएम के निदेशक वित्त डॉ बिरेन्द्र कुमार सिंह, निदेशक प्रमुख स्वास्थ्य सेवाएं लक्ष्मी नारायण प्रसाद के अलावा अन्य मौजूद रहे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही