Search

 
 
 

रांची: निगम के राजस्व शाखा की बैठक, कार्य में गति लाने के निर्देश

 
Ranchi: नगर निगम के राजस्व शाखा के पदाधिकारियों, निगम के कर संग्रहकर्ताओं एवं मेसर्स श्री पब्लिकेशन एंड स्टेशनर्स के कर संग्रहकर्ताओं संग निगम के उप प्रशासक गौतम प्रसाद साहू की अध्यक्षता में बैठक हुई. बैठक में निगम के जांच अभियान एवं फिल्ड की गतिविधियों की समीक्षा की गई. लक्ष्य को प्राप्त करने के निर्देश दिये गये. मौके पर सहायक प्रशासक चंद्रदीप कुमार, नगर प्रबंधक, निगम के कर संग्रहकर्ता एवं मेसर्स श्री पब्लिकेशन एंड स्टेशनर्स के कर संग्रहकर्ता मौजूद थे. बैठक में सभी कर संग्रहकर्ता अपने अपने आवंटित वार्ड में शत प्रतिशत डोर टू डोर विजिट कर लक्ष्य प्राप्त करने के निर्देश दिये. वहीं हर भवन की होल्डिंग एवं इसके उपयोग रेजिडेंशियल/कमर्शियल की जांच करने, नए भवन का री एसेस्टमेंट कराना सुनिश्चित करने, सभी व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में ट्रेड लाइसेंस की जांच करने के निर्देश दिये. जिनके पास नहीं है, उन्हें लेने का निर्देश दें, जो कर संग्रहकर्ता उत्कृष्ट कार्य कर रहे हैं, उन्हें प्रोत्साहित करें, जो कार्र में रूचि नहीं दिखा रहें उनपर कार्रवाई करें. इसे भी पढ़ें – वित्त">https://lagatar.in/finance-minister-nirmala-sitharamans-budget-cancer-medicines-medical-equipment-lcd-led-tv-are-cheap/">वित्त

मंत्री निर्मला सीतारमण का बजट, कैंसर दवाएं, मेडिकल उपकरण,LCD, LED टीवी सस्ते…
हर खबर के लिए हमें फॉलो करें Whatsapp Channel: https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q

Twitter (X): https://x.com/lagatarIN

google news: https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही