Search

 
 
 

रांचीः अमन श्रीवास्तव गैंग के सदस्यों ने लिखा बंदी पत्र, कहा- 50 लाख किसके और कहां से आए जानकारी नहीं

 
Ranchi: अमन श्रीवास्तव गैंग के सदस्य और रंगदारी के 50 लाख रुपयों के साथ गिरफ्तार एजाज अंसारी और रिंकू खान ने जेल से बंदी पत्र लिखा है. कोर्ट को लिखे गए अपने पत्र में दोनों की ओर से कहा गया है कि वह रंगदारी के पैसे लेकर नहीं आ रहे थे, बल्कि दोनों ने रांची से एक गाड़ी बुक की थी, जिससे वे रामगढ़ की तरफ जा रहे थे. इसी दौरान एटीएस ने उन्हें बीच रास्ते में रोक लिया. जिसके बाद एटीएस के अधिकारी दोनों को थाना ले गए और उन्हें जेल भेज दिया गया. पैसे कहां से आए और किसके हैं, यह जानकारी उन्हें नहीं है. इसे पढ़ें- रांची">https://lagatar.in/ranchi-police-arrested-the-person-who-got-weapons-in-land-trader-kamal-bhushan-murder-case/">रांची

: जमीन कारोबारी कमल भूषण हत्याकांड में हथियार दिलाने वाले को पुलिस ने किया गिरफ्तार
बता दें कि 21 जुलाई को एटीएस ने 50 लाख रुपयों के साथ अमन श्रीवास्तव गिरोह के दो अपराधियों को गिरफ्तार किया था. कांके से दोनों अपराधियों की गिरफ्तारी हुई थी. इनके पास से रंगदारी से वसूले गये 50 लाख रुपये भी बरामद किये गये थे. एसटीएस ने पैसे पकड़े जाने के बाद कांड संख्या 10/2023 दर्ज किया है. इसे भी पढ़ें- शाम">https://lagatar.in/evening-news-diary-21-aug-2023-jharkhand-news-updates/">शाम

की न्यूज डायरी।।21 AUG।।कमजोर पुलिसिंग के लिए जिम्मेदार कौन।।गिरिडीहः कस्टडी में मौत पर सवाल।।देवघरः श्रद्धालुओं की 10 किमी लंबी लाइन।।बाबूलाल की नीतीश से गुहार।।चंद्रयान-3 ने भेजी लेटेस्ट तस्वीरें।।समेत कई अहम खबरें।।
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही